{"_id":"5b9b7f92867a55013b1106e3","slug":"lady-committed-suicide-due-to-fail-in-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगा दी जान, दो लाइन का सुसाइड नोट लिख नीचे किए हस्ताक्षर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगा दी जान, दो लाइन का सुसाइड नोट लिख नीचे किए हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
शिखा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखन्ाऊ में गोमतीनगर के विवेकखंड में किराए पर रहने वाली कानपुर की शिखा गुप्ता (32) ने बुधवार रात को फांसी लगा ली। वह बुधवार दोपहर को इंटरव्यू देने गई थी। जिसमें असफल रहने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस को कमरे में दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है।
प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि कानपुर के गोविंदनगर निरंकारी चौराहा निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता की बेटी शिखा लखनऊ में रहकर एनबीआरआई से केमिकल साइंस में पीएचडी कर रही थी। उसने अपना शोध पत्र अगस्त में जमा किया।
31 अगस्त को डिग्री भी मिल गई। पिता के मुताबिक, शिखा ने बुधवार दोपहर मां श्यामा से बातचीत की थी। रात को जब फोन मिलाया गया तो रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका से पिता बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ पहुंचे।

Trending Videos
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला बाहर
करीब 11 बजे उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांका तो होश उड़ गए। शिखा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिखा के कमरे में दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अंग्रेजी में लिखा है कि नो वन इज रिस्पॉन्सिबल फॉर माई डेथ। नीचे शिखा ने दस्तखत किए है। उन्होंने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया कि वह दोपहर को फरीदीनगर स्थित सीमैप में इंटरव्यू देने गई थी। इसमें उसे असफलता हाथ लगी।