फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady attacked with knife on bus conductor in lucknow

बस में चढ़ी युवती ने कंडक्टर को मारा चाकू

Sat, 18 Mar 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
lady attacked with knife on bus conductor in lucknow
व‌िशाल अवस्थी - फोटो : amar ujala
लखनऊ में दिन भर खाली पेट सड़क पर भटकती रही। किसी ने रोटी नहीं दी। वह घर से नाराज थी। शहर छोड़कर दूर भाग जाना चाहती थी। जेब में चाय तक के पैसे नहीं थे। बस में चढ़ते ही कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस युवती को हिरासत में लेकर बीकेटी थाने पहुंची। जहां पहुंचते ही युवती ने रोते हुए कहा कि भूख लगी है, रोटी दे दो। थाने में यह शब्द सुनते ही पुलिसकर्मियों की आंख भी नम हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर रोड के मड़ियांव ओवरब्रिज से शुक्रवार रात आठ बजे सीतापुर डिपो की अनुबंधित बस में एक युवती चढ़ी। मड़ियांव से बीकेटी के बीच बस पहुंचने पर कंडक्टर विशाल अवस्थी ने युवती से टिकट के पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने मना कर दिया और हंगामा करने लगी। किराए को लेकर दोनों बहस होने लगी। इसी बीच युवती ने कंडक्टर पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू कंडक्टर के हाथ पर लगा।

अन्य सवारियों ने युवती को दूर हटाया। कंडक्टर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीकेटी के एयरफोर्स तिराहे पर बस को रोक लिया और युवती को नीचे उतारकर थाने ले गई।
 

पु‌ल‌िस से उलझी युवती

lady attacked with knife on bus conductor in lucknow
डेमो

बस से नीचे उतरते ही युवती पुलिस से उलझ गई। पुलिसकर्मियों से कहासुनी करने लगी। उसने काफी देर तक हंगामा किया। सीओ बीकेटी तनु उपाध्याय ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से युवती को शांत कराया। इसके बाद थाने लेकर गए। 

सीओ बीकेटी तनु उपाध्याय ने युवती ने पूछताछ की। जब उसने भूख लगने की बात कही तो उन्होंने थाने के मेस से खाना मंगाकर खिलाया। सीओ ने बताया कि युवती जानकीपुरम की रहने वाली है।

उसके परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण वह तनाव में रह रही है। युवती ने सुबह से ही बिना खाना खाए ही घर से नाराज होकर निकल गई थी। उसके पास खाने तक के पैसे नहीं थे।

ऐसी स्थिति में परिचालक द्वारा किराए की मांग करने पर भड़क गई थी। एसएसआई गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों से बात हुई है। परिवारीजनों ने बताया कि युवती पढ़ाई में होनहार है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण वह तनाव में रहती है। परिवारीजन को थाने में बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed