फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lack of employment in dress making and tailoring, girl students are not interested in taking admission

Lucknow News: ड्रेस मेकिंग और सिलाई में रोजगार का अभाव, प्रवेश लेने में इच्छुक नहीं है छात्राएं

Wed, 29 Jan 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lack of employment in dress making and tailoring, girl students are not interested in taking admission
लखनऊ। इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिकल से आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों के लिए तो निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर हैं, लेकिन ड्रेस मेकिंग, स्वीइंग टेक्नोलॉजी (सिलाई तकनीक), सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस कोर्स में रोजगार के अवसर न होने से इन कोर्सों में छात्राएं प्रवेश लेने की इच्छुक नहीं हैं। राजकीय आईटीआई में चल रहे इन पाठ्यक्रमों में इस बार भी 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद परिषद ने अपनी वेबसाइट पर अलग-अलग आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सूची जारी की है। इसमें अलीगंज राजकीय आईटीआई में 25-25 सीटों पर स्टेनोग्राफर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस कोर्स में प्रवेश होते हैं। सत्र 2024-25 में केवल 15 सीटों पर ही प्रवेश हो सके। चारबाग आईटीआई में स्वीइंग टेक्नोलॉजी कोर्स में 40 में से 20 सीटें खाली हैं। इसी तरह मलिहाबाद राजकीय आईटीआई में संचालित ड्रेस मेकिंग में भी 40 सीटों के सापेक्ष 21 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में पढ़ रहीं छात्राओं ने बताया कि आधुनिक मांग के आधार पर टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहे हैं, लेकिन ड्रेस मेकिंग व अन्य पाठ्यक्रमों में बदलाव नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि निजी कंपनी और संस्थानों में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। इन कोर्सों में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स हैं। पाठ्यक्रमों के आधार पर कंपनी में नौकरी न होने से विद्यार्थी प्रवेश लेने में इच्छुक नहीं होते हैं। हालांकि, मांग के आधार पर नई तकनीकी के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed