फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lack of dengue and toiphoid test facility in dafrin hospital

डफरिन अस्पताल में नहीं हो रही डेंगू व टायफाइड की जांच

Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
lack of dengue and toiphoid test facility in  dafrin hospital
लखनऊ। महिला अस्पतालों में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं की डेंगू, टायफाइड व चिकनगुनिया की जांच नहीं हो रही है। ऐसे में तीमारदार नमूना लेकर एक से दूसरे अस्पताल दौड़ रहे हैं। यह हाल तब है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में डेंगू-मलेरिया व टायफाइड की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद भी कई महिला अस्पतालों में जांच बंद पड़ी है। तीमारदारों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल के वार्ड 3 में भर्ती महिला मरीज मौसमीन की दो दिन पहले अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। इसके बाद से उसे तेज बुखार था। डॉक्टरों ने डेंगू-टायफाइड जांच कराने की सलाह दी। नर्स ने नमूना निकालकर अस्पताल की लैब में जांच के लिए भेजा, जहां पता चला जांच की सुविधा ही नहीं है। इसके बाद तीमारदार ने मरीज का नमूना लेकर बलरामपुर अस्पताल में दिया। यही हाल अभी तक झलकारीबाई अस्पताल का था। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अभी कुछ दिन पहले अस्पताल में जांच की सुविधा शुरू कर दी है। इसके अलावा कई नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा न होने ने जांच के लिए नमूने बड़े अस्पताल भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच न होनेे की जानकारी मिलने पर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed