फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labour fall from sixth floor

सुरक्षा उपकरणों के अभाव में छठे माले से गिरा मजदूर

Wed, 21 Aug 2013 02:14 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
labour fall from sixth floor

पीजीआई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


साथी उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भतीजे ने बकाया मेहनताना मांगने के चलते धक्का देकर गिराने की आशंका जताई है।

मोहनलालगंज के धर्मंगतखेड़ा निवासी गरीबे का बेटा रमेश यादव पेशे से मजदूर था। काफी दिनों से रमेश हैवतमऊ मवैया में सौरभ अग्रवाल के निर्माणाधीन अपार्टमेंट रॉयल व्यू में ठेकेदार अमर सिंह के अंडर में काम कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर पाढ़ बांधने के दौरान रमेश नीचे गिर पड़ा। हादसे से अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही खून से लथपथ रमेश को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी मालती व दोनों बेटे ब्रजेश व विनीत ट्रॉमा पहुंचे। उधर, भतीजे रजनीश के अनुसार कई दिनों से रमेश को मेहनताना नहीं दिया जा रहा था।

मांगने पर ठेकेदार टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि दबाव बनाने पर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद पुलिस में शिकायत की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed