फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laborer died after getting buried under rubble roof collapsed in Lucknow While demolishing dilapidated house

Lucknow News: जर्जर मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Sun, 08 Jun 2025 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

लखनऊ में जर्जर मकान तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन
laborer died after getting buried under rubble roof collapsed in Lucknow While demolishing dilapidated house
सुशील कुमार (32) की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को दीवार तोड़ते समय छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-ओ विस्तार, एलडीए कॉलोनी की है। यहां आशियाना के सेक्टर-एम, निवासी रजत कुमार भल्ला ने कुछ दिन पहले एक पुराना मकान खरीदा था। मकान काफी जर्जर था, इसलिए नए सिरे से मकान बनवाने के लिए रजत उसे तुड़वा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Rinku-Priya Engagement: रिंकू के रिंग पहनाते ही भावुक हो गईं प्रिया... फिर थाम लिया एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मकान तोड़ने का काम चल रहा था। आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी सुशील कुमार (32) मशीन से दीवार तोड़ रहा था। इसी समय अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे में दबकर सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया

लोगों ने घायल सुशील को मलबे से निकालकर उसे एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी के अलावा तीन बेटे अध्ययन, अभय और अविनाश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed