फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   la martiniere boys college admission form available now

ला-मार्टः एक नवंबर से मिलेगा फॉर्म, कीमत 5000 रुपये, बाद में लगेगा विलंब शुल्क

Tue, 31 Oct 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
la martiniere boys college admission form available now
डेमो - फोटो : डेमो
ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज की नर्सरी कक्ष में प्रवेश के लिए कल से रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेंगे। इसका शुल्क 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। फॉर्म ऑफलाइन ही मिलेेंगे। वहीं, तय समय के बाद विलंब शुल्क केे साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा होगा। 
विज्ञापन

ला-मार्ट ब्वॉयज में नर्सरी कक्षा की 175 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

इसके लिए कॉलेज के स्टोबार्ट हॉल से एक से तीन नवंबर तक सुबह 9 से 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। इसका शुल्क 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद फॉर्म कॉलेज ऑफिस से 6 से 10 नवंबर तक सुबह 9 से 11 बजे तक मिलेंगे। इसका शुल्क 5,500 रुपये रखा गया है। वहीं, 13 से 17 नवंबर तक आवेदन फॉर्म कॉलेज ऑफिस से 6 हजार रुपये में मिल सकेगा।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए बच्चे का जन्म एक अक्तूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 के बीच होना चाहिए। फॉर्म जमा करने के लिए विद्यालय ने एक दिन ही निर्धारित किया है। कॉलेज के स्टोबार्ट हॉल में 20 नवंबर को सुबह 9 से दोेपहर 2 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। चयनित बच्चों की सूची 18 दिसंबर की शाम पांच बजे जारी की जाएगी। सूची कॉलेज की वेबसाइट www.lamartinierelucknow.org और कॉलेज के गेट नंबर चार पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ला-मार्ट  गर्ल्स के लिए मिलेगा ऑनलाइन आवेदन

la martiniere boys college admission form available now
डेमो
ला-मार्ट गर्ल्स कॉलेज की लोवर प्रिपेरटरी कक्षा में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन मिलेगा। इसे एक से 15 नवंबर तक वेबसाइट  www.lamartinieregirlscollegelko.com  से सुबह 9 बजे से डाउनलोड किया जा सकेगा। विद्यालय ने फॉॅर्म के शुल्क की घोषणा नहीं की है।

वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, 16 से 25 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म 3 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक कॉलेज के प्लेग्राउंड में जमा होंगे। कॉलेज की वेबसाइट पर 19 जनवरी की सुबह 10 बजे चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी जाएगी।

वहीं लोरेटो कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 15 नवंबर को मिलेगा। अभिभावक कॉलेज की वेबसाइट www.lucknowloreto.com  से सुबह 8 से 4 बजे तक फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन फॉर्म का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया है। अभिभावक को आवेदन फॉर्म के साथ ही उसे जमा करने की तिथि के बारे में बता दिया जाएगा। प्रवेश के लिए कॉलेज 20 जनवरी की सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक टेस्ट करवाएगा। यह अंग्रेजी, गणित और हिंदी विषय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed