{"_id":"59cfba4b5a499e0b30196209c0b6ee3e","slug":"la-marteenioer-students-found-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से भागकर गोवा में दूर कर रही थीं कैसा डर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से भागकर गोवा में दूर कर रही थीं कैसा डर?
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज क्षेत्र में ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल से शुक्रवार दोपहर भागी हाईस्कूल की दोनों छात्राएं गोवा में सकुशल मिल गई हैं।
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस की टीम उनके अभिभावकों को साथ लेकर गोवा रवाना हो गई है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल से संदिग्ध हालात में लापता दोनों छात्राएं गोवा में सकुशल मिली हैं।
विज्ञापन
वहां की मडगांव थाने की पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर सूचना दी है। इस पर पुलिस की एक टीम गोवा भेजी गई है। टीम के साथ छात्राओं के अभिभावक भी गोवा गए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो, छात्राओं की तलाश में जुटी पुलिस ने ऑटो चालक मामा व छात्राओं के दोस्तों से तहकीकात करके इंदिरानगर में रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रेस किया था।
उस मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो छात्राओं के गोवा में होने की जानकारी मिली। इस पर गोवा पुलिस को दोनों छात्राओं का हुलिया बताया गया था।
गोवा के मडगांव थाने की पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। छात्राओं के लखनऊ पहुंचने पर उनसे हॉस्टल से भागने की वजह पूछी जाएगी। फिलहाल माना जा रहा है कि पढ़ाई में कमजोर दोनों छात्राएं डांट के डर से भागी थी।