फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kurki of khan mubarak's flat

माफिया सरगना खान मुबारक के घर की कुर्की का आदेश लेकर पहुंची पुलिस

Thu, 03 Dec 2020 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
kurki of khan mubarak's flat
माफिया सरगना खान मुबारक के लखनऊ स्थित घर की कुर्की कराने के लिए बुधवार को अंबेडकरनगर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची। टीम ने जिलाधिकारी लखनऊ से मुलाकात कर अंबेडकरनगर जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय की जानकारी दी और उनके कार्यालय को पत्र भी उपलब्ध कराया। इसके बाद रिसीवर तैनात करने की दिशा में जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल माफिया सरगना खान मुबारक हुसैनगंज स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में खान मुबारक का एक फ्लैट है। इसके बाद उसे कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंगलवार को अंबेडकरनगर डीएम ने घर को गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत कुर्क करने की अनुमति दी थी। इसके बाद अब बुधवार को अंबेडकरनगर पुलिस प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई। पुलिस की एक विशेष टीम ने अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के निर्णय को लेकर लखनऊ डीएम से मुलाकात की और कुर्की केलिए मजिस्ट्रेट/रिसीवर की तैनाती का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed