फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kumbh mela review meeting.

कुंभ मेला की तैयारी पूरी करने के लिए सीएम योगी ने दिया 30 नवंबर तक का समय

Tue, 25 Sep 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela review meeting.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास, लोक निर्माण एवं सेतु निगम समेत सभी विभागों को प्रयाग कुंभ से संबंधित निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा, मेला क्षेत्र की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। सीएम सोमवार रात प्रयाग कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में संवेदनशील और व्यवहार कुशल अधिकारियों को तैनाती दी जाए। 15 दिसंबर तक गंगा व यमुना में पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान में कोई दिक्कत न जाए। जल की गुणवत्ता व प्रवाह का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मार्ग संकेतकों की बढ़िया व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि यातायात और सुगम बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को साधु व संतों से संवाद करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उनसे आग्रह करें कि वे अनजान लोगों को न ठहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता होगी प्राथमिकता, पॉलीथीन पूरी तरह बैन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ का पहला संदेश स्वच्छता होगा। पॉलीथीन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मेला क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, बौद्ध, रामायण व कृष्ण सर्किट का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाए।

यह भी कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed