फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kumar vishwas speaks about exit polls

कुमार विश्वास बोले, हमने जल्दी में फैसले किए

Wed, 14 May 2014 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas speaks about exit polls

अमेठी में राहुल गांधी को चुनौती देने वाले कुमार विश्वास ने एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के पिछड़ने पर माना कि उनकी पार्टी ने कई गलतियां की, वहीं दिल्ली में सरकार गिराने के फैसले को उनकी पार्टी जनता को न समझा सकी।

विज्ञापन


एग्जिट पोल में खराब प्रदर्शन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी ने मंगलवार को माना कि लोकसभा चुनाव के दौरान और उससे पहले कई फैसले जल्दबाजी में लिए गए।
विज्ञापन


पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौ सीट जीतने का दावा करते हुए लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू किया था।

दिल्ली की सफलता के बाद आम लोगों में भी उम्मीद जगी थी कि पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन चुनाव का जोर पकड़ने के बाद पार्टी पिछड़ती गई।

चुनाव राजनीति का हिस्सा

kumar vishwas speaks about exit polls

कई प्रत्याशियों ने तो केंद्रीय स्तर से मदद न मिलने की बात करते हुए उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया। वहीं, पार्टी के स्टार प्रचारक कुमार विश्वास अमेठी में सिमट कर रह गए।

जबकि दिल्ली में चुनाव होने के बाद केजरीवाल ने खुद को काशी तक सीमित कर लिया। खास बात यह रही कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपना ज्यादातर समय काशी संसदीय सीट पर गुजारा।

अब एग्जिट पोल में ‘आप’ की तस्वीर अच्छी नहीं दिख रही है। कोई भी उसे दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा रहा। हालांकि, पार्टी  एग्जिट पोल को हवा-हवाई मान रही है।

वरिष्ठ नेता संजय सिंह वर्ष 2004 व 2009 के पोल हवाला दे रहे हैं, लेकिन कुमार विश्वास का कहना है कि पार्टी ने कई फैसले जल्दबाजी में लिए। हालांकि, उनका मानना है कि चुनाव राजनीति का एक छोटा सा हिस्सा है।

योगेंद्र यादव को है उम्मीद

kumar vishwas speaks about exit polls

एग्जिट पोल में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘आप’ राष्ट्रीय पार्टी की हैसियत पाने के लिए चार सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

इस बात को बल वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव के एक ट्वीट से मिला। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली और पंजाब के अलावा ‘आप’ को दो अन्य राज्यों में 6 फीसदी वोट की जरूरत है। इससे उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा।

यादव को उम्मीद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड से है। ज्यादातर एग्जिट पोल दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ को मिले वोट का हिस्सा दस फीसदी से ज्यादा दिखा रहे हैं।

पार्टी की संभावना पर कुमार विश्वास ने कहा कि हमने कई फैसले जल्दबाजी में लिए। कई ऐसे फैसले भी लिए गए, जिसे नहीं लिया जाना चाहिए था। दिल्ली की सरकार से हटने का फैसला हम आम लोगों को नहीं समझा सके।

विज्ञापन

सौ सीटों की थी उम्मीद

kumar vishwas speaks about exit polls

गौरतलब है कि केजरीवाल का दावा था कि आप देश भर में सौ सीटें जीतने में कामयाब रहेगी और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी लेकिन एक्जिट पोल में पार्टी को दहाई के अंक तक भी पहुंचते हुए नहीं दिखाया जा रहा है।

वहीं केजरीवाल ने भी अपने इंटरव्यू में माना था कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कारण जनता को समझा नहीं सके।

हालांकि केजरीवाल ने यह भी दोहराया कि वह राजनीति में किसी पद की उम्मीद के साथ नहीं ‌बल्कि व्यवस्‍था परिवर्तन का मकसद लेकर आए हैं।

केजरीवाल ने उन पर और उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के लिए मोदी के समर्थकों को दोषी ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed