फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kudiyaghat damn in danger because of heavy rain

तेज बारिश के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट

Mon, 02 Mar 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 02 Mar 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
kudiyaghat damn in danger because of heavy rain

बारिश से गोमती नदी पर कुड़ियाघाट पर बनाए गए अस्थायी बंधे के टूटने का खतरा मंडराने लगा है। बंधा टूटा तो राजधानी की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है। लिहाजा सिंचाई विभाग हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन


बारिश की वजह से रविवार को पूरे दिन गोमती नदी में पानी की आवक बढ़ती गई। सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी की आवक बढ़ते ही इसे दुरुस्त करवाना शुरू कर दिया गया। वहां पानी का दबाव कम करने के लिए बंधे के बगल से बनाई गई बाईपास नहर से पानी की निकासी तेज कर दी गई।
विज्ञापन


देर रात तक मौके पर काम करवाते रहे सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रूप सिंह ने बताया कि बंधा निश्चित रूप से खतरे में है। उन्होंने ने कहा कि बंधे को बाढ़ या तेज बारिश से बचाने लायक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नदी की सफाई के मद्देनजर कुछ हफ्ते पानी को रोकने के लिए बनाया गया। उन्होंने कहा, अगर बारिश इसी तरह जारी रही और बहाव तेज हुआ तो बंधे को गंभीर नुकसान हो सकता है।

... तो पीने के पानी की हो सकती है किल्लत

kudiyaghat damn in danger because of heavy rain

राजधानी को हर रोज 350 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। यह पानी कुड़ियाघाट से 4 किमी पहले मौजूद गऊघाट के निकट बने पंपिंग स्टेशन के जरिये गोमती से लिया जाता है। गोमती की सफाई केदौरान नदी को खाली किया जा रहा है, इसके लिए बैराज खोल दिया गया है।

लेकिन गऊ घाट पर पानी की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए कुड़ियाघाट पर बंधा बनाया गया है। अगर यह बंधा टूटा तो गऊघाट से भी पानी बहकर बैराज की ओर से निकल जाएगा। ऐसी दशा में बैराज बंद करने पर भी खाली हो चुकी नदी को फिर से भरने में 4 दिन लग जाएंगे।

दो दिन और जारी रहेगा फुहारों का सिलसिला

kudiyaghat damn in danger because of heavy rain

राजधानी में शनिवार रात से गरज-चमक के साथ हो रही बारिश से ठंड लौट आई। बादल छाए रहने से रविवार को दिनभर धूप नहीं खिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम था।

वहीं दिन में 7 से 15 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से बही हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। शनिवार रात से रविवार शाम तक 27.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के चलते रविवार को लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। सड़कों पर लोग दिखे भी तो छतरियों और रेनकोट के साथ। दिनभर बारिश के चलते अधिकतम पारा एकदम से धड़ाम हुआ।न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम और अधिकतम पारे के बीच महज 1.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से दिन भर सुबह जैसी ठंड बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed