फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kshatriya organizations united against the insult of Rana Sanga and demonstrated

Lucknow News: राणा सांगा के अपमान के विरोध में एकजुट हुए क्षत्रिय संगठन, किया प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya organizations united against the insult of Rana Sanga and demonstrated
प्रदर्शन करते क्ष​त्रिय संगठन के सदस्य।
लखनऊ। राणा सांगा के अपमान के विरोध में और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ माफी की मांग को लेकर मंगलवार को 1090 चौराहे पर राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत और लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना सिंह के नेतृत्व में 36 क्षत्रिय संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समन्वय समिति के संयोजक सहित सभी संगठनों ने इस गिरफ्तारी के बावजूद कहा कि जब तक रामजीलाल सुमन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री उदय भानु सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह राणा के निर्देशन में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें राज्यसभा अध्यक्ष से रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस ज्ञापन की तैयारी और राज्यपाल से समय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन में लखनऊ दक्षिण के अध्यक्ष रणवीर प्रताप सिंह, कार्यकारी महामंत्री अजीत सिंह चौहान, लखनऊ उत्तर के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हर्ष सिंह चौहान समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed