फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   krishnaland will be developed in mathura similar to disney land

डिज्नीलैंड की तर्ज पर मथुरा में बनेगा कृष्णालैंड, पर्यटकों के लिए और भी हैं Good News

Sat, 08 Jul 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Jul 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
krishnaland will be developed in mathura similar to disney land
डेमो प‌िक
डिज्नीलैंड की तर्ज पर मथुरा में कृष्णालैंड बनाया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। ताजमहल से आगरा फोर्ट के बीच वॉकलेटर का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पर्यटकों को आगरा का भ्रमण कराने के लिए हॉप आन एंड हॉप ऑफ बस सेवा भी शुरू की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने पर पर्यटक एक ही टिकट से विभिन्न पर्यटन स्थलों का बस से भ्रमण कर सकेंगे। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्रदेश में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने को कहा है। शुक्रवार को सचिवालय एनेक्सी में मुख्य सचिव ने विश्व बैंक के सहयोग से चल रही प्रोपुअर पर्यटन विकास परियोजना तथा पर्यटन विभाग की अन्य परियोजनाओं के संबंध में बैठक के दौरान ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विश्व बैंक के टास्क टीम लीडस स्टेफानिया अबाकरेली भी मौजूद थीं। राजीव कुमार ने पर्यटन योजनाओं के पहले चरण के कार्य इस साल के अंत तक और दूसरे चरण का काम 2018 तक पूरा करने के निर्देश दिए। 
 

मथुरा-वृंदावन के विकास पर खास जोर

krishnaland will be developed in mathura similar to disney land
डेमो प‌िक
मुख्य सचिव ने कहा कि आगरा और मथुरा की पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। बैठक में प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, विश्व बैंक को ऑर्डिनेटर खन्ना स्टेट, प्रतिनिधि संजय सक्सेना, पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कराने पर जोर देते हुए कहा कि बृज क्षेत्र की सांझी कला शैली का विकास विश्व बैंक परियोजना के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने मथुरा में डिज्नीलैंड की तर्ज पर कृष्णा डिज्नीलैंड प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा है। 

उन्होंने कहा कि मथुरा में यमुना नदी के पानी को चैनल के माध्यम से मथुरा में घाटों तक लाने के लिए ब्रट घाट परियोजना का क्रियान्वयन कराया जाए। उन्होंने मथुरा के घाटों को सम्मिलित करते हुये चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए मार्ग का निर्माण कराने को भी कहा है। इसके अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा के लिए पड़ाव स्थल भी बनाने के निर्देश दिए गए हैँ।

हेरिटेज जोन बनाने पर जोर

krishnaland will be developed in mathura similar to disney land
ताजमहल से पत्थर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
राजीव कुमार ने कहा कि आगरा में जिन स्थानों पर एक्सप्रेस-वे शहर के अंदर प्रवेश करता है उन स्थानों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल से पर्यटकों को हॉप ऑन एंड हाप ऑफ बस सेवा के माध्यम से ताजमहल, आगरा फोर्ट व अन्य पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने इंटीग्रेेटेड ट्रैफिक सिस्टम के माध्यम से भी पर्यटकों को आगरा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने ताजमहल एवं आगरा फोर्ट के लिए एक अलग हेरिटेज जोन की स्थापना की आवश्यकता बताई। उन्होंने आगरा में ताजमहल एवं आगरा फोर्ट के बीच वाकलेटर का संचालन तुरंत प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed