फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   krishna nagar police caught fraud of insurance policy.

बीमा पॉलिसी धारकों को ठगने वाले ‘कारपोरेट गैंग’ का खुलासा, ऐसे फंसे पुलिस के जाल में

Mon, 16 Apr 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
krishna nagar police caught fraud of insurance policy.
मीडिया को जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस ने बीमा पॉलिसी धारकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत छह जालसाजों को दबोचा है। यह गिरोह पूरी तरह से कॉरपोरेट स्टाइल में काम करता था। गिरोह ने 10 से 40 हजार रुपये की तनख्वाह पर युवक-युवतियों को रख रखा था। बोनस का झांसा देकर लोगों को फंसाने, रकम खाते में जमा कराने और खाते से रकम को ठिकाने लगाने के लिए अलग-अलग टीमें बना रखी थीं।

विज्ञापन


एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दिल्ली के बिंदापुर थाने के संजय इंक्लेव उत्तमनगर निवासी अमन कुमार, उत्तमनगर विश्वास पार्क के गौरव कुमार सिंह उर्फ राहुल, झांसी के प्रेमनगर थाने के टीआरएस कॉलोनी निवासी गौरव मेहता, रायबरेली के डलमऊ थाने के चकभीटी निवासी अंकित सिंह और लखनऊ के पारा के आलम विहार निवासी आकाश कुमार गुप्ता उर्फ रवि व गोसाईंगंज के बसरैया निवासी रवि वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने खाता फ्रीज कराया तब जाकर फंसा जाल में
इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक जालसाजों ने हरियाणा के पलवल निवासी रमेश सिंह को बीमा पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर 34 हजार रुपये का चूना लगाया। उन्होंने दो मार्च को जनसुनवाई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर इसकी शिकायत की। इसमें कृष्णानगर क्षेत्र में आंध्रा बैंक के एक खाते का जिक्र करते हुए प्रीति व विशाल नामक व्यक्तियों पर कॉल करके ठगी और मैक्स लाइफ के खाते का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रिपोर्ट दर्ज करके आंध्रा बैंक में संबंधित खाते को फ्रीज कराने के साथ बैंक प्रबंधक की मदद से जालसाजों को पकड़ने का जाल बिछाया गया। खाते से रकम न निकलने पर अमन ने बैंक अधिकारियों को कॉल की। इस पर उसे एटीएम कार्ड में तकनीकी खराबी की बात कहकर नया कार्ड ले जाने के बहाने बुलाया गया। अमन ने आकाश व रवि को भेजा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अन्य लोगों की धरपकड़ शुरू की।

67 मोबाइल फोन सहित ये हुआ बरामद

krishna nagar police caught fraud of insurance policy.

1.12 लाख रुपये, छह लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन, 23 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक, इस्तेमाल किए जा चुके 50 सिमकार्ड, 11 नए पैक सिमकार्ड, पांच वोटर कार्ड, पांच आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक बाइक, स्कूटी, जस्ट डायल से लिया 21 पेज में सैकड़ों जीवन बीमा धारकों का डाटा, जाली लेटर पैड व 47 मोबाइल फोन की बैटरी बरामद हुई है।

ऐसे रचा ठगी का मायाजाल: 50 हजार पॉलिसी धारकों का डाटा खरीदा, जालसाजी के लिए तीन टीमें बनाई
सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर तक पढ़े मास्टर माइंड अमन कुमार ने जस्ट डायल से पांच हजार रुपये में 50 हजार बीमा पालिसी धारकों का डाटा खरीदा। इसके साथ ही गोमतीनगर में कॉल सेंटर खोल दिया। इसके साथ ही मास्टर माइंड ने तीन टीमें बनाईं।

टीम नंबर-1 : पगार 40 हजार तक, काम-पॉलिसी धारकों को बोनस की जानकारी देना
युवक-युवतियों को 10 से 40 हजार रुपये महीने की नौकरी पर रखकर पॉलिसी धारकों को कॉल करके उन्हें बोनस व अन्य लाभ की जानकारी देने का जिम्मा सौंपा।

टीम नंबर-2 : तनख्वाह 10 हजार तक, काम-गांवों में जाकर लोगों के खाते खुलवाना
दूसरी टीम को गांवों में भेजकर लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के बहाने बैंक में खाते खुलवाते। उन्हें दो हजार से 10 हजार रुपये देने के साथ पासबुक व एटीएम कार्ड कब्जे में ले लेते। इन्हीं खातों का इस्तेमाल रकम पार करने के लिए किया जाता। यह काम करने वाली टीम को 10 हजार रुपये तक दिए जाते।

टीम नंबर-3 : सबसे विश्वस्त लोग, काम-खातों से रकम उड़ाना
तीसरी टीम में मास्टर माइंड खुद व उसके बेहद विश्वस्त शामिल थे। ग्रामीणों के नाम से खोले खातों से एटीएम कार्ड के जरिये रकम उड़ाने का काम यह टीम करती थी।

23 बैंक खाते फ्रीज कराए, इन खातों से एक करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

krishna nagar police caught fraud of insurance policy.

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि जालसाजों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 23 एटीएम कार्ड बरामद होते ही संबंधित खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। इन खातों से एक करोड़ से अधिक की कमाई की जा चुकी थी। इन खातों में लेनदेन का ब्योरा लेकर ठगी का शिकार बने अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed