{"_id":"6309ea587c60060af968df98","slug":"krishna-nagar-police-arrested-four-fake-officers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कभी आईएएस तो कभी एसटीएफ अफसर बनकर वसूली करने वाले चार नटवरलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कभी आईएएस तो कभी एसटीएफ अफसर बनकर वसूली करने वाले चार नटवरलाल गिरफ्तार
Sat, 27 Aug 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Aug 2022 03:26 PM IST
सार
कृष्णानगर पुलिस ने फर्जी अफसर बनकर वसूली करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पहले भी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने कभी आईएएस अफसर तो कभी एसटीएफ अफसर बनकर अवैध वसूली करने वाले चार नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर फर्जी बैज और नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे और लोगों से धन उगाही करते थे। बरामद हुए कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड भी लगाया हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार शातिरों के पास से एक पिस्टल, फर्जी पहचान पत्र व फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ है। ये सभी पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने अपना परिचय रितेश कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी सिविल लाइन जनपद प्रयागराज, सूरज पुत्र अनिल निवासी बंगला बाजार थाना आशियाना , इंद्रजीत उर्फ श्रवण पुत्र वीरेंद्र निवासी स्लीपर ग्राउंड थाना मानक नगर एवं विनय पुत्र अशर्फी निवासी कुरियाना आलमबाग के रूप में दिया है।
विज्ञापन
आरोपी इनकम टैक्स अफसर बनकर कामर्शियल वाहनों व ट्रकों को रोक वाहनों के दस्तावेजों में कमी निकालकर वाहन चालकों व मालिकों से धन उगाही करते थे। ये सभी पूर्व में भी थाना पीजीआई व हजरतगंज से जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन