{"_id":"64f55913c1a76a38100a2585","slug":"krishna-janmashtami-will-be-celebrated-on-6-and-7-september-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami: छह और सात सितंबर को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस बार रोहिणी नक्षत्र व अष्टमी का शुभ संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami: छह और सात सितंबर को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस बार रोहिणी नक्षत्र व अष्टमी का शुभ संयोग
Mon, 04 Sep 2023 09:42 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:42 AM IST
सार
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक छह को गृहस्थ व सात सितंबर को साधु-संत जन्माष्टमी मनाएंगे। इस बार रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी का शुभ संयोग पड़ रहा है।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी छह और सात सितंबर को मनाई जाएगी। पहले दिन गृहस्थ और दूसरे दिन साधु-संत जन्माष्टमी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल कई वर्षों के बाद रोहिणी नक्षत्र व अष्टमी का शुभ संयोग मिल रहा है। इसी संयोग में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य राधेश्याम शास्त्री, धीरेंद्र पांडेय और एसएस नागपाल के मुताबिक, छह सितंबर को दोपहर में दो बजकर 39 मिनट पर अष्टमी लगेगी। इसी दिन रात में सात बजकर 56 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र लगेगा।
विज्ञापन
ऐसे में रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाना शुभ होगा। छह सितंबर को ही व्रत मान्य है। अगले दिन अष्टमी का समापन शाम चार बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि रोहिणी नक्षत्र सुबह 10.25 बजे ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
यहां 7 को जन्माष्टमी: इस्कॉन मंदिर, पुलिस लाइन में जन्माष्टमी सात सितंबर को मनाई जाएगी।