फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kovid control room officers missing, neither picking up phones: Akhilesh Yadav

कोविड कंट्रोल रुम के अफसर लापता, न फोन उठा रहे न मिल रहे : अखिलेश यादव

Fri, 23 Apr 2021 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 09:56 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि कोराना काल में प्रशासन बेलगाम हो गया है, मुख्यमंत्री का नियंत्रण कहीं नहीं रह गया है। लोग आक्सीजन के बिना मर रहे हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, इंजेक्शन नहीं है। चोर बाजार में सब कुछ उपलब्ध है।

विज्ञापन
Kovid control room officers missing, neither picking up phones: Akhilesh Yadav
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोराना काल में प्रशासन बेलगाम हो गया है, मुख्यमंत्री का नियंत्रण कहीं नहीं रह गया है। लोग आक्सीजन के बिना मर रहे हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, इंजेक्शन नहीं है। चोर बाजार में सब कुछ उपलब्ध है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा है कि महामारी के इस दौर में भाजपा सरकार का कोई तंत्र-मंत्र काम नहीं कर रहा है। जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। लोग तड़प कर मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवा, आक्सीजन, वेंटीलेटर और बेड की आपूर्ति के बहाने कुछ लोग कालाबाजारी में जुट गए हैं, प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। स्वास्थ्य सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस अव्यवस्था के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा का आपदा को अवसर में बदलने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। निजी अस्पतालों में मंहगी दरों पर भर्ती हो रही है। आक्सीजन की बाजार में भारी कमी है। अब सरकार ने जरूरतमंदों को भी सीधे बिक्री पर रोक लगाकर संकट को और बढ़ा दिया है। आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन अस्पतालों में नहीं है, पर चोरबाजार में हर चीज उपलब्ध है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो स्वास्थ्य सिस्टम बनाया था उसे भी द्वेषवश भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया, अब उसी के भरोसे काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो ने कहा कि मख्यमंत्री लापरवाह अधिकारियों के साथ कड़ाई को लेकर रोज बयान देते हैं लेकिन राजधानी का हाल यह है कि यहां कोविड कंट्रोल रुम में बैठे अफसर न फोन उठा रहे हैं और न मिल रहे हैं। पीड़ितों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई आखिर क्यों नहीं हो रही है ? उन्होंने कहा कि शमशान गृहों और कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है। वाराणसी में शव जलाने वाली मशीन गर्म होकर खराब हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस अमानवीय व्यवहार को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।


पूर्व सांसद के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी के शाहजहांपुर के पूर्व सांसद, तीन बार के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राम मूर्ति वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व सूचना सलाहकार एएम खान की पत्नी ताहिरा खान, झांसी के पत्रकार कैलाश चंद्र जैन, अम्बेडकरनगर के पत्रकार श्री देवमणि पाण्डेय उर्फ ‘देवा पाण्डे‘, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा पीलीभीत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री अयूब खान, पीलीभीत समाजवादी पार्टी के नेता श्री के.के. अरविन्द तथा छायाकार बबलू शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed