फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kotwal in case of death of young man, murder case including two sub-inspectors

युवक की मौत के मामले में कोतवाल, दो सब इंस्पेक्टर समेत कई पर हत्या का केस

Thu, 24 Sep 2020 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kotwal in case of death of young man, murder case including two sub-inspectors
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
लालगंज कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में दलित युवक की मौत के मामले में 26 दिन बाद गुरुवार को तत्कालीन कोतवाल, दो सब इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। एएसपी नित्यानंद राय की जांच के पूरी होने के बाद मृतक की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मां का आरोप है कि कई दिन तक कोतवाली में रखकर उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बैजू का पुरवा मजरे बेहटाकला गांव निवासी मोहित उर्फ मोनू (21) को 26 अगस्त को चोरी के मामले में पुलिस पकड़कर कोतवाली लाई थी। पुलिस अभिरक्षा में 30 अगस्त को मोनू की मौत हो गई थी। मौत के बाद लालगंज में लोगों ने मार्ग जामकर जमकर बवाल किया था। मृतक की मां राजवती ने घटना के समय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुलिस वालों ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


उस समय मामला दर्ज नहीं किया गया था। प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी गई थी। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी हो रही है। मामले में तत्कालीन एसपी स्वप्निल ममगाई ने तत्कालीन कोतवाल और दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया था। एसपी श्लोक कुमार 26 दिन बाद गुरुवार को मामले में तत्कालीन लालगंज कोतवाल हरिशंकर प्रजापति, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौर्या, सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव और अज्ञात पुलिस कर्मियों खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed