फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kota of two lakhs of parshad in jalkal

पार्षदों को मिला कोटा, तीस लाख आबादी की सुविधाओं पर चली कैंची

Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kota of two lakhs of parshad in jalkal
अब जलकल में भी षार्षदों को दो लाख का कोटा, लेकिन 30 लाख की आबादी की सुविधाआें पर चली कैंची
विज्ञापन

नगर निगम की तरह अब जलकल में भी पार्षदों को कोटा मिलेगा। हर पार्षद को दो-दो लाख रुपये का कोटा मिलेगा।
हालांकि, शहर की 30 लाख की आबादी के पेयजल आपूर्ति पर खर्च होने वाले बजट पर कैंची चला दी गई। कोटे के लिए पेयजल शोधन पर खर्च होने वाले बजट को भी कम कर दिया गया।
नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है जब जलकल के बजट में पार्षदों को कोटा दिया गया और पेयजल सुुविधाओं की मरम्मत पर खर्च होने वाले बजट को कम किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के बकाया देयकों व अवकाश मानदेय के बजट में भी कटौती की गई है। जलकल के बजट में अब तक पार्षदों को कोई कोटा नहीं था।
सिर्फ नगर निगम में ही यह दिया जाता था, पर इस बार वित्तीय वर्ष 2019-20 के जलकल के बजट में पार्षदों को दो लाख रुपये का कोटा मिल गया है। इससे पहले से कर्ज में चल रहे जलकल पर 2.20 करोड़ का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पार्षद मैनहोल व सीवर, पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत व अन्य जरूरी काम करा सकेंगे। इस कोटे की भरपाई को कई खर्चों में कटौती की गई है।
कोटे को लेकर सदन में सभी दलों के पार्षदों ने कहा कि मैनहोल के ढक्कन लगवाने में समस्या होती है। कांग्रेस की ममता चौधरी ने तो मैनहोल की मरम्मत की पूरी विधि ही बता डाली।
भाजपा के रामकृष्ण यादव ने कोटे का प्रस्ताव रखा, जिसे महापौर ने भी पास कर दिया। जानकारों ने बताया कि कोटा पास कराने को लेकर ही जलकल का सदन अलग से बुलाया गया।

कोटे के लिए घाटा कम करने का दिखावा
पार्षद कोटे केे लिए करीब 22 करोड़ रुपये के घाटे वाले बजट की आय में बढ़ोत्तरी की बजाए खर्चों में कटौती कर कागज पर 9.50 करोड़ किया गया है। जो आय के प्रावधान किए गए थे, उनमें कोई वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे में कोटे की प्रथा शुरू होने से जलकल पर बोझ बढ़ेगा। जानकार तो यह भी कहते हैं कि यह तो शुरुआत हुई है, आगे नगर निगम की तरह जलकल में भी यह कोटा हर साल बढ़ेगा। नगर निगम में कोटा पांच सालों में करीब दोगुना होकर 95 लाख रुपये सालाना हो गया है। कोटे के कारण ही निगम पर करीब 300 करोड़ की देनदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed