{"_id":"5a2c4cc44f1c1b193e8b7bb8","slug":"korean-company-to-built-krishna-theme-park-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरियाई कंपनी मथुरा में 100 एकड़ में बनाएगी वर्चुअल कृष्णा थीम पार्क, 4-डी में दिखेंगी कृष्ण लीलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियाई कंपनी मथुरा में 100 एकड़ में बनाएगी वर्चुअल कृष्णा थीम पार्क, 4-डी में दिखेंगी कृष्ण लीलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने बृज क्षेत्र में वर्चुअल कृष्णा थीम पार्क बनाने की इच्छा जताई है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में निवेश के लिए आवेदन पत्र और विकास का प्रारूप सौंप दिया। कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक एग्रो फार्मिंग और यमुना के विकास पर भी निवेश की पेशकश की है।
विज्ञापन
वेस्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, सियोल और इसकी जॉइंट वेंचर कंपनी इंडो-कैनेडियन फार्म्स एंड रिसोर्ट, पुणे मथुरा समेत बृज के चौरासी कोस क्षेत्र में बड़ा निवेश करने के लिए कई माह से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के साथ बैठक के बाद शनिवार को राज्य सरकार को इसका औपचारिक प्रस्ताव दिया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों की मुख्य सचिव राजीव कुमार व प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
जॉइंट वेंचर कंपनी के एमएडी विनय तिवारी ने बताया कि कोरियाई कंपनी के चेयरमैन केके किम पहले चरण में मथुरा-वृंदावन में सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में वर्चुअल कृष्णा थीम पार्क बनाना चाहते हैं। इसमें भगवान कृष्ण की लीलाओं को 4-डी तकनीक से हूबहू देखा जा सकेगा।
किम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग पर कराई बात
विनय ने कोरियाई कंपनी के चेयरमैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अफसरों से बात भी कराई। कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देती है। उसके पास नई तकनीक और आर्थिक संसाधन हैं। कंपनी ने भारत में चरणबद्ध तरीके से दस वर्षों में 90000 करोड़ रुपये लगाने का प्रस्ताव बनाया है।
इसमें से 10 हजार करोड़ रुपये प्रदेश में ब्रज व आयोध्या में निवेश करने का प्रस्ताव है। कंपनी चाहती है कि पहले चरण में उप्र में जो निवेश हो उसका रिटर्न 30 से 35 वर्ष के अंदर हो जाए। बैठक में आगरा में विदेशी निवेश की भी चर्चा हुई। सियोल की कंपनी के प्रबंधन व तकनीशियन की टीम प्रजेंटेशन व स्थल चयन के लिए जल्द भारत आएगी।