Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Komal selected in Indian team to play in China

Lucknow News: चीन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी कोमल

Fri, 02 Jun 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Komal selected in Indian team to play in China
कोमल
डलमऊ (रायबरेली)। छोटे से गांव से निकल भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाली होनहार खिलाड़ी कोमल मौर्य ने जिले का नाम रोशन किया है। उसने साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन से किसी लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए तो निश्चित ही सफलता मिलती है। वह दूसरे खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। डलमऊ क्षेत्र के खिलाड़ी अब कोमल की तरह नाम रोशन करना चाहते हैं। कोमल को खेलो इंडिया में भी भाग लेने के लिए मौका मिला है, लेकिन वह इसमें हिस्सा न लेकर चीन में होने वाले एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। डलमऊ तहसील क्षेत्र के घुरवारा निवासी किसान मनोज मौर्य की होनहार बेटी कोमल मौर्य का चयन अंडर-16 का भारतीय वॉलीबाल टीम में हुआ है। पिता ने बताया कि 1 से 8 जुलाई तक चीन में एशियन महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप होनी है, जिसमें कोमल भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लेगी। बृहस्पतिवार को कोमल उड़ीसा में लगने वाले प्रशिक्षण कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। कोमल के चयनित होने पर परिवार वाले ही नहीं, नाते-रिश्तेदार और क्षेत्रवासी भी बहुत खुश हैं। पिता ने बताया कि भारतीय टीम में चयनित होने के बाद आज ही खेलो इंडिया में भी खेलने के लिए कोमल को बुलाया गया है, लेकिन बेटी कोमल उड़ीसा रवाना हो गई है। इसलिए खेलो इंडिया में हिस्सा नहीं लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed