{"_id":"6887e1149e933ad2eb0dac56","slug":"knowledge-of-law-technology-and-forensics-is-necessary-to-deal-with-cyber-crime-lucknow-news-c-13-knp1002-1314214-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साइबर अपराध से निपटने के लिए कानून, तकनीक व फॉरेसिंक की जानकारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साइबर अपराध से निपटने के लिए कानून, तकनीक व फॉरेसिंक की जानकारी जरूरी
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में सोमवार को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से नए कोर्स वर्टिकल इंटरेक्शन की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि साइबर अपराध या अन्य आपराधिक विषय पर काम करने के लिए कानून, टेक्नोलॉजी और फारेंसिक की जानकारी जरूरी है।
राजीव ने कहा कि साइबर अपराधी बहुत तेजी से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सभी स्तर पर प्रशिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए तैयार एडवांस डिजिटल डायग्नोस्टिक कक्ष का उद्घाटन भी किया।
विशिष्ट अतिथि एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू ने कहा कि संस्थान सेंट्रल संस्थानों के बराबर में खड़ा हो रहा है। इस मौके पर संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा, अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी, अतुल यादव, विवेक कुमार, संतोष कुमार तिवारी, बृजेश सिंह, फैकल्टी डॉ. श्रुति दास, चंद्र मोहन सिंह, बृजेश राय, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. नेहा आदि थे।