फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know where is Govt Jobs in Uttar Pradesh

यूपी में नौकरियां ही नौकरियां, यहां करें अप्लाई

Thu, 29 Jan 2015 12:17 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
know where is Govt Jobs in Uttar Pradesh

उप्र में आने वाले समय में हर क्षेत्र में रोजगार की संभावना नजर आ रही है। टीचिंग से लेकर आईटी क्षेत्र में नौकरियां मिलने वाली हैं। इसके लिए सरकार एक खाका तैयार कर चुकी है। प्राथमिक और जूनियर स्तर के शिक्षकों के अलावा पुलिस और अलग-अलग क्षेत्रों में समूह ग की भी नौकरियां भी आने वाले समय में मिलेंगी।

विज्ञापन


यूपी में 72000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। ये पद इस साल की पहली तिमाही में ही भर जाएंगे। खास बात यह है कि उप्र के युवाओं को आईटी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए अब दिल्ली, मुंबई या पुणे जाने की जरूरत नहीं होगी। जानिए किस-किस क्षेत्र में नौकरी की संभावनाएं बन रहीं हैं।
विज्ञापन

90 हजार लोगों को रोजगार

know where is Govt Jobs in Uttar Pradesh

प्रदेश में अगले पांच सालों में फूड एवं फ्रूट प्रोसेसिंग की माइक्रो यूनिट्स के 25 क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इनमें करीब 3125 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 90625 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कैबिनेट ने इस योजना पर अमल के लिए स्माइल पार्क्स इंडस्ट्रीज लि. (एसपीआईएल) और प्रदेश सरकार के बीच एमओयू के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रदेश कैबिनेट ने इसे 2014-2020 के बीच माइक्रो यूनिट्स के 25 क्लस्टर स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसमें पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, मध्य उत्तर प्रदेश तथा बुंदेलखंड में हर साल पांच के हिसाब से 25 क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार इसके लिए कंपनी को 20 से 30 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने में जरूरी सहयोग देगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे गांवों से होने वाला निर्यात भी बढ़ेगा।

समूह ग में 75 हजार भर्ती

know where is Govt Jobs in Uttar Pradesh

समूह ‘ग’ के जिन 75 हजार खाली पदों पर भर्ती की हरी झंडी दी गई है, उनमें बाबू, अमीन से लेकर इंजीनियर, इंस्पेक्टर, दरोगा, शिक्षक, आबकारी निरीक्षक, डीपीओ, सीडीपीओ, नर्स, मुख्य सेविका व पशुधन प्रसार अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक के कामकाज और रणनीति इस चुनाव को ध्यान में रखकर ही तय हो रहे हैं।

बड़ी संख्या में नौकरियां होने के बावजूद भर्ती न होने से युवाओं में नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। तमाम मुकदमेबाजी के बाद अब जाकर प्राइमरी व बेसिक स्कूलों में युवाओं की नौकरी का रास्ता खुला है। सरकार शिक्षकों के इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही नौकरी बांटो मोड में नजर आने को तैयार है।

विज्ञापन

आईटी क्षेत्र में 50 हजार नौकरियां

know where is Govt Jobs in Uttar Pradesh

सैमसंग, स्पाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां उत्तर प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। यह निवेश इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर और मोबाइल सेट यूनिट में होगा। ये कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले चिप और सेमी कंडक्टर का भी निर्माण करेंगी।

दक्षिण कोरिया की सैमसंग कंपनी अपनी मोबाइल यूनिट के विस्तार के लिए पांच सौ करोड़ का निवेश करेगी। इसके साथ ही यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आने वाले दिनों में 50 हजार नौकरियां मिलेंगी। ई-उत्तर प्रदेश शुभारंभ के मौके पर रोजगार के नए मौकों के सृजन की बात कही गई।
इसके लिए आईटी क्षेत्र की कंपनियों के साथ एक एमओयू तैयार किया गया।

ये कंपनियां करेंगी निवेश

सैम्संग इंडिया नोएडा प्लांट का विस्तार  581 करोड़ रुपए
स्पाइस समूह हैंडसेट कम्पोनेंट  मोदीपुर रामपुर   500 करोड़
लावा इंटरनेशनल हैंडसेट क म्पोनेंट  यमुना एक्सप्रेस    600 करोड़
ईआन इलेक्ट्रिक एलईडी लाइट्स            200 करोड़
पेसटेल सिस्टम  मोडम, टेबलेट्स  ग्रेटर नोएडा  500 करोड़
तीन क्लस्टर यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेनो व नोएडा  3 हजार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed