फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Who is Akash Anand Nephew of Mayawati Know His Political Career Family Background All Details

Akash Anand: 2017 में राजनीति में एंट्री, छह साल में ही मायावती के उत्तराधिकारी घोषित, जानें कौन हैं आकाश आनंद

Mon, 11 Dec 2023 12:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 12:57 AM IST
सार

Akash Anand profile  : बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Who is Akash Anand Nephew of Mayawati Know His Political Career Family Background All Details
बसपा सुप्रीमो मायावती व आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने आकाश को उन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है, जहां पर पार्टी संगठन कमजोर है। यूपी और उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो खुद संभालेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि आकाश आनंद मायावती के छोट भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। गुरुग्राम से शुरुआती दौर की पढ़ाई के बाद आकाश ने लंदन से 2013 से 2016 के बीच एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। वापस आने पर उन्होंने कुछ कंपनियों को भी खोला। हालांकि फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। वर्ष 2017 में मायावती ने सहारनपुर में आयोजित एक रैली में पहली बार आकाश आनंद को मंच पर अपने साथ बैठाकर पार्टी काडर को संदेश दिया कि भविष्य में आकाश ही बसपा संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आकाश काे स्टार प्रचारक बनाया गया। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। बीते वर्ष मार्च माह में मायावती ने आकाश को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाकर सबको चौंका दिया था। बता दें कि आकाश की शादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की पुत्री डाॅ. प्रजा से बीते मार्च माह में हुई थी।
विज्ञापन


पार्टी को सोशल मीडिया पर चमकाया
आकाश आनंद ने पार्टी में मिली जिम्मेदारियों के बाद सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जरिया बनाकर लोगों के बीच पहुंच बनानी शुरू की। ट्विटर (अब एक्स), फेसबुक आदि माध्यमों के जरिए बसपा सोशल मीडिया पर बाकी दलों की तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी। बसपा सुप्रीमो मायावती के एक्स हैंडल का सारा काम भी आकाश आनंद की निगरानी में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आकाश आनंद प्रोफाइल
- वर्ष 1995 में नोएडा में जन्मे आकाश आनंद ने स्कूली शिक्षा नोएडा और गुरुग्राम से हासिल की थी।
- वर्ष 2013 से 2016 के दौरान लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए किया।
- वापस आने पर खुद का व्यवसाय शुरू किया और पिता का कारोबार भी संभाला।
- पांच कंपनियों से जुड़े बताए जाते हैं आकाश आनंद, जिनकी नेटवर्क करोड़ाें रुपये है।
- वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया था।
- एक्स पर आकाश आनंद के 184 लाख और फेसबुक पर 53 हजार फॉलोवर्स हैं।
- उन्होंने बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से शादी की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed