फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know about the property of Samajwadi Party leader Ramgopal Yadav.

राज्यसभा प्रत्याशी हलफनामा: 14 करोड़ के मालिक हैं कलम से लेकर कार्बाइन चलाने वाले सपा नेता रामगोपाल यादव

Wed, 21 Oct 2020 08:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Oct 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Know about the property of Samajwadi Party leader Ramgopal Yadav.
महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया।

विज्ञापन


रामगोपाल यादव 14 करोड़ 19 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें से चल संपत्ति 2 करोड़ 9 लाख 42 हजार 611 रुपये व अचल संपत्ति 12 करोड़ 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इसके अलावा वह हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास कार्बाईन, रायफल और एक रिवॉल्वर है। ये जानकारी उन्होंने नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल यादव राजनेता बनने से पहले एक शिक्षक थे। वह सपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे।

बता दें कि यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। विधायकों की क्षमता के आधार पर समाजवादी पार्टी अपने एक सदस्य को राज्यसभा भेज सकती है। इसलिए रामगोपाल यादव का चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

छह साल में पौने चार करोड़ बढ़ी संपत्ति

राम गोपाल की संपत्ति छह साल में करीब पौने चार करोड़ का इजाफा हुआ है। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपये थी।

राम गोपाल यादव के पास दो कार और तीन विदेशी ब्रांड के असलहे हैं। उनके पास 1 लाख 30 हजार रुपये नकद है जबकि बेटे अक्षय यादव को उन्होंने 26 लाख 50 हजार रुपये उधार दे रखे हैं।

दो चावल मिल को भी रामगोपाल ने करीब 19 लाख रुपये उधार दे रखे है। उनके पास 30 लाख रुपये कीमत के 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इसके साथ ही रामगोपाल पर 89 लाख 16 हजार रुपये का कर्ज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed