फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know about the making of changes in Voter card.

Loksabha Election: नई जगह से वोट के लिए किया आवेदन तो खुद ही मिट जाएगा पुरानी जगह से नाम

Mon, 18 Mar 2024 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

नई जगह से वोटर कार्ड बनवाने को अब बिल्कुल आसान कर दिया गया है। इसके लिए अब पुरानी जगह से नाम हटवाना भी जरूरी नहीं रह गया है।

विज्ञापन
Know about the making of changes in Voter card.

विस्तार

अगर कोई मतदाता अपने पहचान पत्र में पता बदलवाना चाहता है तो इसके लिए उसे फॉर्म-8 ऑनलाइन भरना होगा। इसके साथ ही पुरानी जगह से उनका नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 खुद-ब-खुद जेनरेट हो जाएगा।

विज्ञापन


पुरानी जगह से नाम कटवाने के लिए मतदाता को अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना होगा। पता बदलवाने के लिए यूटिलिटी बिल (पानी, गैस, बिजली) पिछले एक साल के अंदर के होने चाहिए। आधार कार्ड, पासबुक, पट्टा या किराया विलेख भी मान्य होगा। सबसे पहले मतदाता को नेशल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) पर जाना होगा। शिफ्टिंग ऑफ रेजिडेंस पर फॉर्म-8 मिलेगा, जिसे भरना होगा। इपिक नंबर डालकर इसे सबमिट करना होगा। कुछ जरूरी ब्यौरे जैसे राज्य, जिला, विधानसभा, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल, नया पता, एड्रेस प्रूफ भी यहां देना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव ने खड़े किये 360 से ज्यादा स्टार्टअप, इस बार बड़े स्तर पर हो रहा है AI का इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुलायम के करीबी पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के बारे में कही ये बात


मालूम रहे कि एक से अधिक जगह वोट होना कानूनन अपराध है। इसलिए पोर्टल पर यह व्यवस्था है कि जैसे ही नई जगह से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करेंगे, पुरानी जगह से नाम हटाने के लिए पोर्टल पर स्वतः ही फॉर्म-8 जेनरेट हो जाएगा। इस प्रक्रिया में मतदाता को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि पुरानी जगह से उसे नाम भी कटवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed