{"_id":"6674c25b99deee6e8c098427","slug":"knife-attack-on-pradhans-husband-who-was-getting-work-done-in-panchayat-house-lucknow-news-c-13-lko1027-763948-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंचायत घर में काम करा रहे प्रधान के पति पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंचायत घर में काम करा रहे प्रधान के पति पर चाकू से हमला
Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। बैरीसालपुर गांव में सिरफिरे युवक ने पंचायत घर में निर्माण करा रहे प्रधान के पति पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव का रमेश ग्राम प्रधान अनुपम के घर आकर गाली-गलौज करने लगा। लोगों ने उसे समझा कर वापस भेज दिया। शाम पांच बजे प्रधान के पति मनोहर (50) पत्नी के साथ गांव में ही पंचायत घर का निर्माण करा रहे थे। तभी रमेश आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर मनोहर पर चाकू से हमला कर दिया। सिर में चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। शोर होने पर आरोपी भाग निकला। परिजन ने मनोहर को सीएचसी में भर्ती कराया है।
सूचना पर इलाके के कई प्रधान थाने पर जमा हो गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक प्रधान अनुपम की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर इसी तरह लोगों से झगड़ता रहता है। प्रधान ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कच्ची शराब बनाने की शिकायत की थी। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उन पर हमला किया है।