फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Knee transplant done free of cost under Ayushman Yojana

Lucknow News: आयुष्मान योजना से निशुल्क हुआ घुटना प्रत्यारोपण

Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Knee transplant done free of cost under Ayushman Yojana
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्ग महिला के घुटने प्रत्यारोपित किए हैं। बिना खर्च दोनों घुटनों का एक साथ प्रत्यारोपण हुआ।
विज्ञापन




अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि गठिया से 65 वर्षीय वाणी के दोनों घुटने खराब हो गए थे। चलने-फिरने में लाचार होने से वे डिप्रेशन की शिकार हो गईं थीं। डॉक्टरों ने दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण की सलाह दी। इसका खर्च छह से सात लाख रुपये बताया गया।
विज्ञापन


वाणी के पास आयुष्मान कार्ड था, लेकिन निजी अस्पतालों में पूरी तरह से निशुल्क ऑपरेशन का आश्वासन नहीं मिला। घरवाले उन्हें सिविल के हड्डी रोग विभाग पहुंचे। यहां डॉ. जीपी गुप्ता ने प्रत्यारोपण निशुल्क करने का आश्वासन दिया। 28 मई को डॉ. जीपी गुप्ता व उनकी टीम ने दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया। इसके दूसरे दिन वाणी सहारे से चलने लगीं। दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने डॉ. गुप्ता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूरबीन विधि से पहली बार दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण



सिविल में आयुष्मान योजना के तहत कूल्हे का प्रत्यारोपण दूरबीन विधि से किया जा चुका है, लेकिन दोनों घुटनों का एक साथ प्रत्यारोपण पहली बार हुआ है। सर्जरी में डॉ. एसआर सिंह, डॉ. अनस, डॉ. लालबहादुर, डॉ. एसके सिंह और प्रेम प्रकाश ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed