फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KKC management has filled 8 posts  in Lucknow now preparations are being made to fill 9 posts in KKV

UP: ठेंगे पर शासनादेश... केकेसी प्रबंधन ने आठ पदों पर कर ली भर्ती, अब केकेवी में नौ पदों पर भर्ती की तैयारी

Fri, 04 Jul 2025 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 09:14 PM IST
सार

शासनादेश को ठेंगे पर रखकर केकेसी प्रबंधन ने आठ पदों पर भर्ती कर ली। इसी तर्ज पर अब केकेवी में नौ पदों पर भर्ती की तैयारी है। 2014 के शासनादेश में समूह ग की सभी भर्तियों का अधिकार लोक सेवा आयोग द्वारा दिया गया है। 

विज्ञापन
KKC management has filled 8 posts  in Lucknow now preparations are being made to fill 9 posts in KKV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित श्रीजय नारायण मिश्रा (केकेसी) पीजी कॉलेज प्रबंधन ने सरकार के 15 दिसंबर 2014 शासनादेश को ठेंगा दिखाते हुए आठ पदों पर क्लर्क की भर्ती कर ली है। नियुक्ति पत्र जारी करके इन्हें सेवा में भी ले लिया गया है। 

विज्ञापन


इसी तर्ज पर अब बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल (केकेवी) पीजी कॉलेज में भी नौ पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। यहां बृहस्पतिवार को टाइपिंग टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इन सभी पदों पर भर्ती की स्वीकृति उच्च शिक्षा निदेशक ने दी है।
विज्ञापन


अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में प्रबंधन की ओर से मनमानी ढंग की जाने वाली भर्तियों की शिकायतों पर वर्ष 2014 में सरकार ने प्रबंधतंत्र से भर्ती का अधिकार छीन लिया था। इस संबंध में शासन के कार्मिक अनुभाग-3 ने 15 दिसंबर को एक शासनादेश भी जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें समूह ग की सभी भर्तियां लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम करने का आदेश दिया गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव राजीव कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। इसे सभी प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष और सेवा आयोगों को प्रेषित किया गया था।

केकेसी में इन पदों पर हुई भर्ती

महाविद्यालय प्रबंध तंत्र ने कनिष्ठ लिपिक के आठ पदों पर सुरजीत चाहर, नीरज सिंह, तृप्ति कश्यप, दीप्ति मिश्रा, अंजू मिश्रा, अमन कश्यप, सुनितेंद्र गौतम और विनोद कुमार नियुक्ति की है।

केकेवी में इन पदों पर हो रही है भर्ती

  • आशुलिपिक- 1
  • नैत्यिक लिपिक- 4
  • पुस्तकालय लिपिक- 3
  • प्रयोगशाला सहायक- 1

महाविद्यालय में भर्ती करने की अनुमति क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने दी है। इसी आधार पर प्रबंध तंत्र ने सभी पदों पर भर्ती की है। -जीसी शुक्ला, मंत्री प्रबंधक, जेएनपीजी कॉलेज (केकेसी)

हमारे यहां कई वर्षों से भर्ती नहीं हुई थी। कई पद खाली थे। कई बार उच्च शिक्षा विभाग से पद भरने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने अनुमति नहीं दी। इसके बाद हम उच्च न्यायालय गए। विभाग को प्रकरण निस्तारित करने के लिए कहा गया। उसी के आदेश के क्रम में निदेशालय ने हमें भर्ती की स्वीकृति दी है। -टीएन मिश्रा, प्रबंधक, बीएसएनवी कॉलेज

महाविद्यालय कर सकते हैं भर्ती

अनुदानित कॉलेज में महाविद्यालय प्रबंध तंत्र अपने स्तर पर समूह ग की नियुक्तियां कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, निदेशक और शासन से अनुज्ञा लेनी होगी। -योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed