फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kite competition for voters awareness in lucknow

वोटर्स को जागरूक करने के लिए निकाला यह रोचक तरीका

Sat, 14 Jan 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
kite competition for voters awareness in lucknow
डेमो - फोटो : AmarUjala

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को झूलेलाल पार्क में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला प्रशासन व लखनऊ काइट क्लब द्वारा कराए जा रहे इस कार्यक्रम में दोपहर दो बजे प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश भी पतंग उड़ाने पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर वह 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जन समारोह बनाने की अपील भी मतदाताओं से करेंगे। एडीएम वित्त-राजस्व निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित झूलेलाल पार्क पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


लखनऊ काइट क्लब के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में उड़ाई जाने वाली पतंगों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े आकर्षक संदेश व नारे लिखे होंगे। इसके लिए शुक्रवार शाम तक 68 प्रतिभागी सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिलाई जाएगी यह शपथ

kite competition for voters awareness in lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला

विजयी प्रतिभागी को मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग की तरफ से पुरस्कार व पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। मतदाता दिवस पर 25 जनवरी तक सभी मॉल व मल्टीप्लेक्स में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एफएम रेडियो के साथ होगा।

साथ ही सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी कार्यालयों व मॉल परिसर में सुबह 11 बजे उपस्थित लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलायी जाएगी। मॉल में रिटेल स्टोर व रेस्टोरेंट संचालकों से भी मतदान में हिस्सेदारी करने वाले ग्राहकों को खरीददारी पर छूट देने के लिए स्कीम चलाने को प्रेरित किया जा रहा है।

हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed