फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kisan Samman Nidhi : Government will run a grand campaign from May 22 to June 10, government employees will go

किसान सम्मान निधि : सरकार 22 मई से 10 जून तक चलाएगी महाअभियान, सरकारी कर्मचारी घर घर जाकर करेंगे सूची तैयार

Wed, 10 May 2023 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 May 2023 08:48 PM IST
सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। प्रदेश में 2,83,10,177 किसानों को यह निधि दी जा रही है। राजस्व टीमें इस समय भी इसे लेकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi : Government will run a grand campaign from May 22 to June 10, government employees will go
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शत प्रतिशत पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के लिए सरकार ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 22 मई से 10 जून तक चलेगा। ऐसे कृषकों की सूची तैयार की जाएगी जिन्हें निधि नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। प्रदेश में 2,83,10,177 किसानों को यह निधि दी जा रही है। राजस्व टीमें इस समय भी इसे लेकर काम कर रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब इसके लिए महाभियान चलाया जाए। प्रदेश के शत प्रतिशत पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाए। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बैठक ली तो विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बड़ी संख्या ऐसे कृषकों की है जिन्होंने अभी तक इसके लिए अन्य खुले विकल्पों के जरिए आवेदन नहीं किया है। काफी आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं। जिन कृषकों का भूलेख डाटा अपडेट नहीं हुआ है उन्हें भी आगामी किस्तें प्राप्त नहीं हो रही है। कई बार पंजीकृत कृषकों के भूलेख का सत्यापन होने के बावजूद उनके बैंक खाते का आधार से लिंक न हो पाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
किसानों को मिलने जा रही निधि की 14 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे।


कृषि विभाग नोडल होगा
पूरे अभियान का नोडल विभाग कृषि होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल, तकनीकी सहायक (कृषि), कॉमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ताकि ई-केवाईसी, बैंक खाते की आधार लिंकिंग एवं जमीन के ब्योरे को सफलता पूर्वक दर्ज कराया जा सके। अभियान में सबसे पहले घर-घर सर्वेक्षण कर ऐसे कृषकों की सूची तैयार कर ली जाएंगी, जो विभिन्न कारणों से इस लाभ से वंचित हैं। वरिष्ठ अधिकारी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इसके लिए लगने वाले शिविर में बैठने की व्यवस्था एवं कंप्यूटर आदि की व्यवस्था पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed