फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kisan credit card multi purpose uses

एटीएम की तरह काम करेगा किसान क्रडिट कार्ड

Thu, 26 Sep 2013 03:33 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 03:33 AM IST
विज्ञापन
kisan credit card multi purpose uses

नाबार्ड ने प्रदेश की सहकारी ऋण संस्थाओं को व्यापक सहायता मुहैया कराई है।

विज्ञापन


इन संस्थानों को खेती-किसानी के कामों के लिए नाबार्ड ने 2441 करोड़ रुपये दिए है।

ब्याज सहायता के लिए 21.05 करोड़ और समय पर ऋण चुकाने के लिए 17.68 करोड़ प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई गई है।

नाबार्ड ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा कर उसमें सुधार किया है। अब किसान बिक्री मशीनों अर्थात प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीनों के जरिए सीधे एटीएम से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

वे कृषि देनदारियों के लिए भुगतान भी कर सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड को परिष्कृत करके एटीएम समर्थित केसीसी रूपे कार्ड में बदल दिया गया है।

किसान क्रेडिट कार्ड को हाईटेक करने केलिए रामपुर जिला मध्यवर्ती बैंक को 70.87 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

प्रदेश के आठ जिला सहकारी बैंकों में कोर बैंकिंग प्रणाली (सीबीएस) स्थापित करने की पहल की गई है। इन जिलों में हर सहकारी बैंक को कंप्यूटर लैब बनाने के लिए 34 लाख रुपये अनुदान दिया गया है।
विज्ञापन


सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए सहकारी बैंकों में पैक्स विकास कक्ष बनाने की पहल की गई है। हर जिले में 30 प्राथमिक सहकारी समितियों का समग्र विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी व्यवसाय विकास योजना तैयार करने के लिए एक कंप्यूटर पैकेज भी विकसित किया गया है। 19 जिला सहकारी बैंकों में पैक्स की स्थापना के लिए 6.85 करोड़ की सहायता दी गई है।


नाबार्ड हथकरघा क्षेत्र के पुनरुत्थान एवं सुधार के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। इसके तहत शीर्ष एवं प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियों को 64 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

अभी भी 16 मध्यवर्ती जिला सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इनके लाइसेंस पर विचार की तिथि बीत चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed