{"_id":"5f9663498ebc3e9b9924495f","slug":"kinner-fight-for-money-in-balpur-bazar-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: त्योहारी वसूलने को लेकर बीच बाजार में भिड़े किन्नर, जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: त्योहारी वसूलने को लेकर बीच बाजार में भिड़े किन्नर, जमकर चले लाठी-डंडे
Mon, 26 Oct 2020 12:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार आते ही किन्नर त्योहारी मांगने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जाते हैं। मंगल गीत सुनाकर पैसा वसूल करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बालपुर बाजार में चल रहा था। परसपुर से करीब आधा दर्जन किन्नर बालपुर बाजार में दुकानों पर जाकर त्योहारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
अचानक दूसरे गुट के किन्नर मारुति वैन से आ गए। जो लाठी डंडे से लैस थे। गाड़ी रुकते ही फिल्मी स्टाइल से उतरते ही लाल मिर्च का पाउडर त्योहारी मांग रहे किन्नर की आंखों मे डाल दिया और लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आधे घण्टे तक रोड पर हंगामा चलता रहा लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक किन्नर को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर चले गए। परसपुर के किन्नर सानू व डिम्पल किसी तरह जान बचाकर बालपुर पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
तत्काल चौकी प्रभारी सुनील तिवारी भारी फोर्स के साथ बालपुर फतेहपुर में रहने वाली किन्नर कंचन के यहां पहुंचे और पकड़े गए किन्नर को छुड़वाया और हमलावरों को पकड़कर कोतवाली ले गए। जहां देर रात कोतवाली देहात निवासी देवता दीन चौबे सहित तीन किन्नर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।