फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kinnar Welfare Board to be formed soon in UP

यूपी में जल्द बनेगा किन्नर कल्याण बोर्ड, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Sun, 13 Sep 2020 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Kinnar Welfare Board to be formed soon in UP
फाइल फोटो
उतर प्रदेश में शीघ्र ही किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के पदेन अध्यक्ष और विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उतर प्रदेश में 1 लाख 35 हजार 600 ट्रांसजेंडर हैं। हालांकि, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तमाम लोग जनगणना के समय किन्नर होने की जानकारी छिपाते हैं। 
विज्ञापन


हकीकत में इनकी संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी। किन्नरों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने उतर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य मुख्यालय स्तर पर समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव, समाज कल्याण उपाध्यक्ष होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। साथ ही महिला कल्याण, वित विभाग, गृह विभाग, न्याय विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रमुख सचिव या अपर मुख्य सचिव और लखनऊ पुलिस कमिश्नर इस बोर्ड के सदस्य होंगे। 

उतर प्रदेश के सभी पांच परिक्षेत्र बुंदेलखंड, पश्चिमांचल, पूर्वांचल, अवध और रूहेलखंड के एक-एक किन्नर भी इस बोर्ड में बतौर सदस्य शामिल किए जाएंगे। किन्नरों के लिए काम करने वाली दो एनजीओ भी के भी सदस्य इसमें रहेंगे। 

इसी तरह से जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में स्थानीय इकाई का गठन होगा, जिसके सदस्य सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, सीडीओ और सभी कल्याण विभागों के अधिकारी इस इकाई के सदस्य होंगे। 

समाज कल्याण विभाग के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।  जल्द ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed