{"_id":"68d166522f4db224360082a7","slug":"kinjal-singh-new-tc-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1396690-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने पदभार किया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने पदभार किया ग्रहण
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने पदभार किया ग्रहण
विज्ञापन
परिवहन विभाग का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन विभाग में आयुक्त का पदभार सोमवार को किंजल सिंह ने ग्रहण किया। उन्होंने पहले दिन अधिकारियों के साथ बैठक की। योजनाओं व प्रगति संबंधी कार्यां की जानकारियां ली।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने लखनऊ सहित प्रदेशभर में ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहनों से जुड़े तमाम कार्यों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। कार्यों या जनता की शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। ऐसा होने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहाकि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहे। अपने कार्यदायित्वों को समय से पूर्ण करते हुए नागरिकों के प्रति भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रदेश में विभाग के प्रति लोगों की अच्छी धारणा बने।
15 साल बाद महिला को मिली कमान
परिवहन आयुक्त पद की कमान 15 साल बाद किसी महिला को सौंपी गई है। इससे पूर्व वर्ष 2009 में अर्चना अग्रवाल को परिवहन आयुक्त बनाया गया था। वर्ष 2010 में उनका तबादला हो गया था। इसके बाद अब महिला अधिकारी किंजल सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इस पद से पूर्व वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में महानिदेशक पद पर कार्यरत थीं।