फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Killed younger brother by attacking him with a gas cylinder

Lucknow News: गैस सिलिंडर से हमला कर छोटे भाई को मार डाला

Mon, 08 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Killed younger brother by attacking him with a gas cylinder
आर्यन की फाइल फोटो।
लखनऊ। जानकीपुरम के भवानीखेड़ा इलाके में रविवार दोपहर आपसी झगड़े के दौरान बड़े भाई अभिषेक मिश्रा ने अपने छोटे भाई आर्यन (20) पर गैस सिलिंडर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल आर्यन को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आर्यन के पिता रामचंद्र मिश्रा मूलरूप से बाराबंकी के फतेहपुर बेलहरा निवासी हैं। वह पुताई का काम करते हैं। उनकी पत्नी मंजू की जानकीपुरम इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान है। घटना के दिन रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ कॉस्मेटिक का सामान खरीदने यहियागंज गए थे। घर पर अभिषेक और आर्यन थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। दोनों घर के बाहर आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान अभिषेक ने आर्यन के सिर पर ईंट से हमला किया। आर्यन को मामूली चोट लगी। किरायेदार नितिन और पड़ोसी शिवपूजन ने उन्हें अलग कराया। इसके बाद दोनों भाई अपने-अपने कमरों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर गैस सिलिंडर उठाकर मारा, बाहर घसीटकर फेंका
घर के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण मोहल्ले वालों को केवल झगड़े की आवाजें सुनाई दीं। इसी बीच अभिषेक ने घर में रखा खाली गैस सिलिंडर उठाकर छोटे भाई आर्यन के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आर्यन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी अभिषेक उसका पैर पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर ले आया।
भागा नहीं आरोपी
पड़ोसियों ने घायल आर्यन को देखकर उसके माता-पिता और चाचा मोहित को सूचना दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अभिषेक वहीं मौजूद था। लोगों की मदद से घायल आर्यन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के चाचा परमानंद की तहरीर पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल गैस सिलिंडर भी मौके से बरामद किया गया है।

इस बात पर हुआ था झगड़ा
मोहल्ले वालों और परिजनों के अनुसार, अभिषेक नशे का आदी है। वह अक्सर घरवालों से झगड़ा करता रहता था। घटना वाले दिन सुबह उसने अपनी मां मंजू को लात मारी थी। आर्यन ने इसका विरोध किया था, जिससे दोनों भाइयों में विवाद शुरू हुआ। चाचा मोहित ने बताया कि दो माह पहले भी अभिषेक ने मां के सिर पर ईंट से हमला किया था। उसकी हरकतों से परेशान होकर बहन गौरी चाचा के घर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

आर्यन की फाइल फोटो।

आर्यन की फाइल फोटो।

आर्यन की फाइल फोटो।

आर्यन की फाइल फोटो।

आर्यन की फाइल फोटो।

आर्यन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed