फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidney stent developed stone, four-hour surgery provided relief

Lucknow News: किडनी में लगे स्टेंट में हो गई पथरी, चार घंटे की सर्जरी से मिली राहत

Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kidney stent developed stone, four-hour surgery provided relief
केजीएमयू में हुई सर्जरी।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में किडनी में लगाए गए स्टेंट में कई पथरियां पनपने का दुर्लभ मामला सामने आया है। करीब चार घंटे की सर्जरी के बाद यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने ये पथरियां निकाली हैं।
विज्ञापन

यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. अपूल गोयल ने बताया कि उनकी यूनिट की ओपीडी में कन्नौज निवासी यह मरीज आया था। 46 साल के इस युवक को पेशाब करने में दर्द और कभी-कभी खून आने की समस्या थी। जांच करने पर पता चला कि उसकी किडनी में पहले से ही स्टेंट पड़ा हुआ था। इसी स्टेंट में छोटी-छोटी कई पथरियां पनप गई थीं। इस वजह से उन्हें समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

यह स्टेंट उन्हें कोरोना महामारी के दौरान केजीएमयू में ही लगाया गया था। पूछताछ करने पर मरीज ने बताया कि उस समय डॉक्टरों ने किडनी में पथरी होने की बात बताई थी। पथरी निकालने के बजाय किडनी में स्टेंट डाला गया था। इसके बाद उन्हें राहत मिल गई थी। इसलिए उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दोबारा समस्या होने पर जब वे फिर केजीएमयू आए तो जांच में किडनी में बड़ी पथरी होने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन करके निकाली गई सभी पथरी
यूनिट के डॉ. अवनीत गुप्ता और डॉ. मनोज यादव ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद स्टेंट के साथ ही किडनी में मौजूद पुरानी पथरी भी निकाली गई। इसकी वजह से किडनी में चीरा लगाना पड़ा। अब मरीज की स्थिति सामान्य है और अगले दो-तीन दिन में उसे छुट्टी दे दी जाएगी। यह सर्जरी असाध्य योजना के तहत निशुल्क हुई। प्रो. अपुल गोयल के मुताबिक, अगर किडनी में पथरी है तो इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। पथरी के आकार के हिसाब से डॉक्टर तय करते हैं कि इसका क्या उपचार किया जाना है।

किडनी में पथरी के लक्षण
पीठ और पेट के निचले हिस्से या कमर में तेज दर्द, पेशाब में खून आना, पेशाब करते समय दर्द या जलन, जी मिचलाना और उल्टी आना, बुखार, ठंड लगना, पेशाब का धुंधला या बदबूदार होना।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

केजीएमयू में हुई सर्जरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed