फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidney scandal: the accounts of doctors and hospitals will be investigated

किडनी कांड: डॉक्टरों व अस्पतालों के खातों की होगी जांच

Tue, 28 Jul 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Kidney scandal: the accounts of doctors and hospitals will be investigated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर किडनी कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन का सिलसिला शुरू कर दिया है। निदेशालय इस मामले में प्रकाश में आए अस्पतालों, डॉक्टरों व अन्य के खातों की जांच कर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जानकारी हासिल करेगा। 
विज्ञापन


कानपुर से लेकर दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता समेत अन्य शहरों में फैले इस रैकेट में कई हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता के आरोप हैं। अभी तक की छानबीन में दिल्ली के कुछ अस्पतालों की भूमिका सामने आ चुकी है। कानपुर पुलिस पूर्व में दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के डॉक्टर दीपक शुक्ला के अलावा करीब 19 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जबकि कुछ की तलाश अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कानपुर के कई लोगों की भूमिका सामने आई है। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े इन लोगों के अन्य शहरों के कई अस्पतालों से तक संबंध पाए गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था और इसमें तमाम लोगों ने वारे न्यारे किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed