{"_id":"61d0b377de74ee7afd6f145e","slug":"kidnapping-girl-attempt-to-rape-lucknow-news-lko6115451167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज के एक गांव में शनिवार शाम 14 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर चार युवक उठा ले गया। किशोरी को बंधक बनाकर चारों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच किशोरी की मां उसे ढूंढते हुए वहां पहुंच गई तो चारों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली महिला ने शनिवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि दिन में वह अपने पति के साथ खेत गई थी। वहां से घर लौटी तो 14 साल की बेटी को न पाकर तलाशने लगी। इस दौरान वह घर के पास एक प्लॉटिंग के निर्माणाधीन मकान में गई तो देखा कि उसकी बेटी वहां रस्सी से बंधी थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर चार युवक अश्लील हरकतें कर रहे थे। युवती की मां के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो चारों युवक भाग गए। किशोरी के मुताबिक, वह घर के बाहर अकेले बैठी थी, तभी चारों युवक आए और मुंह दबाकर उसे उठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए थे। किशोरी की मां उसे लेकर मोहनलालगंज कोतवाली गई और तहरीर दी।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि मामले में सरोज रावत निवासी पचौरी मजरा हुलासखेड़ा व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पता चला है कि चारों युवक मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह भेजे गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम अपनी बड़ी बहन के ससुर संग जंगल में लकड़ी लेने गई पांचवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी किशोरों को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड ने दोनों किशोरों को अपनी अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है।