फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapping case filed against former MLA Anoop Sanda.

सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा पर प्रेमिका ने अपहरण व मारपीट का मामला करवाया दर्ज

Mon, 22 Jul 2019 11:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping case filed against former MLA Anoop Sanda.
प्रतीकात्मक तस्वीर

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर महिला का अपहरण कर पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत आठ लोगों पर अपहरण, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा है। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के महुअरिया मोहल्ले की रहने वाली समरीन खान का आरोप है कि पिछली 27 जून की दोपहर बाद एक बजे वह अपनी कार से शहर के सब्जी मंडी स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। तभी एक वाहन पर सवार कई लोग वहां पहुंचे और उसे कार से खींचकर अपने कार में बैठा लिया। कार में बंधक बनाने के बाद उसकी पिटाई की और अलीगंज के पास छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


समरीन का आरोप है कि उसके अपहरण व मारपीट में सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, उनकी पत्नी अमिता, एसपी सिंह, अशोक, राहुल, विरेश, सुनील अग्रवाल व एक अन्य युवक शामिल थे। नगर कोतवाल मधुकांत मिश्र ने बताया कि समरीन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाने वाली महिला ने खुद की बेटी का कराया था अपहरण

पूर्व विधायक अनूप संडा पर अपहरण व मारपीट का आरोप लगाने वाली समरीन खान ने पूर्व में अपनी बेटी सनोवर का अपहरण कर उसका इल्जाम पूर्व विधायक अनूप संडा पर लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सनोवर को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण की साजिश और पूर्व विधायक को फंसाने के आरोप में समरीन, उसकी मां व अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed