फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping and loot in banthara

पता पूछने के बहाने रोका पान मसाला लदा पिकअप, चालक को अगवा कर माल उड़ाया

Mon, 13 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
kidnapping and loot in banthara
सरोजनीनगर (लखनऊ)। कस्बा बंथरा के निकट पेट्रोल पंप के पास गत सोमवार रात पिकअप में पान मसाला लाद कर जा रहे चालक को कार सवार चार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोकने के बाद अगवा कर लिया। उसे कार में जबरन बैठाकर चिनहट लाए और मारपीट कर फेंक दिया। पिकअप चालक ने किसी तरह कंपनी के मैनेजर को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मैनेजर चालक को लेकर बंथरा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा तो पिकअप गायब था। मैनेजर के मुताबिक उसमें छह लाख रुपये का पान मसाला लदा था। बंथरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चालक विमलेश कुमार पिकप डाला (यूपी 78 डीटी 5422) में छह लाख का पान मसाला लादकर बीते सोमवार की देर रात करीब 12.00 बजे सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित फैक्टरी से कानपुर की ओर जा रहा था। बंथरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास इंडिका कार सवार चार लोग उसे रोककर रास्ता पूछने लगे और अचानक कार में खींचकर जबरन बैठाकर निकल गए। पिकअप चालक के मुताबिक बंथरा कस्बे से होते उसे मारते पीटते चिनहट ले गए और करीब 2.30 बजे वहीं फेंककर भाग निकले। उसने वारदात की जानकारी एसजीसी गार्गो मूवर्स में मैनेजर पद पर कार्यरत भोला खेड़ा, कृष्णानगर निवासी अशोक सिंह को दी। अशोक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed