{"_id":"5a8b08994f1c1b0a7b8b7ffe","slug":"kidnapper-arrested-during-kidnapping-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण करते धरे गए किडनैपर, पकड़े जाने पर खोला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण करते धरे गए किडनैपर, पकड़े जाने पर खोला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
आशियाना थानाक्षेत्र केसेक्टर-एच में सोमवार शाम को 10 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास हुआ। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों अपहरणकर्ताओं को दौड़ा लिया। दो को लोगों ने मौके से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक पुलिस पीड़ित परिवारीजनों से तहरीर लेकर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
आशियाना केसेक्टर एच में राजवीर अपनी पत्नी नंदिनी और इकलौते बेटे युवराज (10) के साथ अपने ससुराल में रहते हैं। राजवीर बाराबिरवा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
उनका बेटा युवराज आशियाना क्षेत्र के मैरी गार्डेन स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे युवराज पास केजनरल स्टोर से बिस्कुट लेने जा रहा था। इसी बीच तीन युवक आए और उसे अपने साथ जबरदस्ती लेकर जाने लगे। युवराज ने शोर मचाया।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर किचन में काम कर रही नानी सुनीता घर केबाहर आ गई। सुनीता के मुताबिक तीनों युवक युवराज को खींचकर अपने साथ लेकर जा रहे थे। सुनीता ने भी शोर मचाना शुरू किया।
शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी घर से बाहर आ गए। लोगों को जुटता देख अपहृता वहां से भागने लगे। कुछ युवकों ने अपहृताओं को दौड़ा लिया। दो अपहताओं को लोगों ने दबोच लिया। उनकी धुनाई कर दी।
इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी (पुलिस रेस्पांश व्हीकल) के जवानों ने पूछताछ के बाद थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमित सोनकर कैसरबाग और बॉबी काकोरी का है। जबकि उसका एक साथी फरार होग या है।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। राजवीर ने तीन अपहृताओं के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर जांच की जा रही है।