फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapped Nepali youth turns out to be accused of rape and attempt to murder

अपहृत नेपाली युवक निकला ब्लात्कार व हत्या के प्रयास का आरोपी

Thu, 18 Mar 2021 05:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped Nepali youth turns out to be accused of rape and attempt to murder
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार से तीन दिन पूर्व तमंचे के बल पर तीन मोटर साइकिल सवार छह लोगों ने एक नेपाली युवक का अपहरण कर लिया था। नेपाली युवक बलात्कर व हत्या के प्रयास का आरोपी निकला। नेपाल पुलिस की ओर से अपहृत युवक की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद यह मामला स्पष्ट हुआ कि युवक नाम बदल कर जमुनहा में अपने मामा के यहां रह रहा था।
विज्ञापन


नेपालगंज निवासी जुनेद हलवाई (20) ने नेपाल में एक किशोरी के साथ ब्लात्कार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बाद से युवक नाम बदल कर जमुनहा बाजार निवासी अपने मामा के यहां रह रहा था। जबकि आरोपी के विरुद्ध नेपाल में पुलिस ने संबंधित धाराओं में ममला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस को यह जानकारी दी थी कि आरोपी जुनेद हलवाई नाम बदल कर अपने मामा हासिम के यहां रह रहा है।
विज्ञापन


उधर नेपालगंज में आरोपी को पकडने के लिए पुलिस प्रशासन पर परिवारीजन दबाव डालने के लिए रैलियां निकाल रहे थे। नेपाल पुलिस ने जमुनहा में रह रहे जुनेद हलवाई उर्फ साहिल को 15 मार्च उस समय दबोच लिया जब वह जमुनहा बाजार में एक होटल पर अपने दोस्त के साथ बैठा था। जिसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर नेपाल पुलिस अपने साथ ले गई। युवक के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के अपहरण की सूचना दी थी। जमुनहा बाजार में घटना को लेकर हलचल मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नेपालगंज पुलिस की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में जुनेद की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि नेपाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। युवक अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed