फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khelo Ka Mahakumbh: Bhoole Bisre Khel and Girls sports.

अमर उजाला का खेलों का महाकुंभ: भूले बिसरे खेलों में शामिल हुए बड़े और बच्चे, की जोर आजमाइश, देखें वीडियो

Thu, 26 Sep 2024 03:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Sep 2024 03:39 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गर्ल्स स्पाेर्ट्स और भूले बिसरे खेल का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ सुबह आठ बजे से हो चुका है। 

विज्ञापन
Khelo Ka Mahakumbh: Bhoole Bisre Khel and Girls sports.
जोर आजमाईश करते बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गर्ल्स स्पाेर्ट्स और भूले बिसरे खेल का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ सुबह आठ बजे से हो चुका है जो कि शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें हमारे सहयोगी हैं भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय मानक ब्यूरो, इंडियन ऑयल। यहां 10 से अधिक तरह के खेलों का आयोजन हो रहा है जिसमें 50 से अधिक स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया।

विज्ञापन


आयोजन में इनका रहा सहयोग
उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से भूले-बिसरे खेल हुए। यूपी कराटे एसोसिएशन, लखनऊ बॉक्सिंग एसोसिएशन और लखनऊ कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से बालिका खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भूले बिसरे खेल: यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हुए शामिल


















प्रवेश निशुल्क है, खेलने और पुरस्कार जीतने का भी मौका
इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क है। परिवार सहित आइए। खेल देखिए और खुद भी खेलकर अपने बचपन की यादों को संजोकर ले जाइए। पुरस्कार जीतने का भी मौका आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता और कलारिपयट्टु का प्रदर्शन
एक तरफ मैदान में भूले बिसरे खेल और बालिका खेलों का आयोजन हुआ। वहीं, दूसरी तरफ योग से लेकर महिला बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया। इसके अलावा गदा जोड़ी, कलारिपयट्टु और कठपुतली की प्रतियोगिताओं ने आयोजन का आकर्षण बढ़ाया।


तीन टांग दौड़, रस्सी कूद और सिकड़ी खेलने व देखने का मिला मौका
इस आयोजन को रोचक व खास बनाया बच्चों को कराटे, जूडो और कबड्डी के अलावा खेल-गुट्टक, तीन टांग की दौड़, रस्सी कूद, लट्टू, सिकड़ी, कैरम, स्लो सर्किल, रस्साकशी, शतरंज और पंजाकुश्ती। बच्चों के अलावा खेल प्रेमियों ने भी इसमें भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed