फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   khadi fashion show

खादी फैशन शो के रैंप पर मशहूर डिजाइनर्स के परिधान पहनकर मॉडल्स ने किया कैटवॉक

Mon, 25 Jan 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
khadi fashion show
हुनर हाट में आयोजित फैशन शो में कथक की प्रस्तुति देतीं पद्मश्री मंजरी चतुर्वेदी।
लखनऊ। सादगी की पहचान खादी पर फैशन डिजाइनरों ने ऐसी कारीगरी की कि इसे पहनने को हर कोई मचल उठा। महिलाओं को लुभाते वेडिंग कलेक्शन हों या पुरुषों के लिए परंपरागत खादी कलेक्शन और फॉर्मल वियर डिजाइन, सब एक से बढ़कर एक। अवध शिल्पग्राम में आयोजित उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव 2021 में रविवार शाम खादी फैशन शो के रैंप पर मॉडल्स ने नामी-गिरामी डिजाइनर्स के परिधान पहनकर कैटवॉक किया तो दर्शक खादी के बदले अंदाज के मुरीद हो उठे।
विज्ञापन

शाम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व राज्यमंत्री उदय भान सिंह रहे। शुरुआत डिजाइनर रितु बेरी के कलेक्शन से हुई। मॉडल उनके डिजाइन किए लहंगा, घाघरा, कुर्ता पजामा समेत कई डिजाइनर कलेक्शन के साथ रैंप पर उतरे। पद्मश्री रुना बनर्जी के कलेक्शन में चिकन कारीगरों के काम का हुनर भी दिखा। स्टाइलिश कुर्तों के अलावा, चिकन साड़ी पर खासा काम मॉडल ने दर्शाया। डिजाइनर रीना ढाका के कलेक्शन खादी के बुनियादी अंदाज और आधुनिकता के मिले-जुले कलेवर में रैंप पर दिखे। चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कलेक्शन लेडीज और जेंट्स दोनों के लिए बदलती खादी के विकल्प दिखाते हुए सामने आया।
विज्ञापन

वेडिंग सीरीज में ढलकर आई खादी, पंखुड़ी शो स्टॉपर
शहर की नामी फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन का खादी का शादी कलेक्शन रैंप पर उतरते ही दिलो दिमाग पर चढ़ गया। कलेक्शन में अवध की संस्कृति के साथ रूमी थीम देखने को मिली। इस थीम में अवध क्षेत्र की झलक दिखी तो हाथ का काम और रंगों का प्रयोग भी आकर्षक रहा। पल्लभ बोस के कोरियोग्राफ किए गए शो की शो स्टॉपर शहर की मॉडल और एक्टर पंखुड़ी गिडवानी रहीं। खादी फैशन शो में शहर की मॉडल व एक्टर पंखुड़ी गिडवानी रहीं। एलडीए में अधिकारी और मॉडल ऋतु सुहास डिजाइनर अस्मां हुसैन के रेड ब्राइडल कलेक्शन समेत अन्य कलेक्शन में भी रैंप पर उतरीं। डिंपल, अदिति, मोनिका, कियारा, अंजली, नायला, रोहित मग्गू, वैभव, समेत 15 मॉडल रैंप पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूफियाना कथक और तनोरा ने बांधा
मंच पर सूफी कथक की नामी कलाकार मंजरी चतुर्वेदी की कथक प्रस्तुति भी हुई। माहौल को सुफियाना बनाती उनकी प्रस्तुतियों के अलावा मोहे पनघट पर.. पर उनकी प्रस्तुति हुई। तुर्की के इस्लाम सईद ने रोशनी वाले लिबास के साथ तनोरा नृत्य की प्रस्तुति पर लोगों को दीवाना बनाया।

हुनर हाट में आयोजित फैशन शो में अस्मां हुसैन के डिजाइन किए परिधान को पहन रैम्प वॉक करती मॉडल।

हुनर हाट में आयोजित फैशन शो में अस्मां हुसैन के डिजाइन किए परिधान को पहन रैम्प वॉक करती मॉडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed