फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU's Dr. Sudhir Verma wins gold medal in DM Hepatology

Lucknow News: केजीएमयू के डॉ. सुधीर वर्मा को डीएम हेपेटोलॉजी में स्वर्ण पदक

Tue, 07 Jul 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
KGMU's Dr. Sudhir Verma wins gold medal in DM Hepatology
प्रतीकात्मक। 
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के मेडिसिन विभाग की हेपेटोबिलियरी यूनिट के डॉ. सुधीर वर्मा को स्वर्ण पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान डीएम हेपेटोलॉजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज़ (आईएलबीएस) से डीएम हेपेटोलॉजी की उपाधि ली थी। नई दिल्ली स्थित आईएलबीएस के 10वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें यह पदक दिया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भी थे।
विज्ञापन

केजीएमयू की कुलपति सोनिया नित्यानंद और मेडिसिन विभागाध्यक्ष वीरेन्द्र आतम ने डॉ. सुधीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. सुधीर ने इस सम्मान का श्रेय अपने गुरु प्रो. एसके सरीन को दिया। कहा कि यह सम्मान उन्हें यकृत व पित्त रोगों के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed