{"_id":"678c0d6b2a3e27662f00d164","slug":"kgmu-workers-will-make-tb-free-india-by-becoming-nikshay-mitra-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1041160-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत बनाएंगे केजीएमयू कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत बनाएंगे केजीएमयू कर्मी
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के कर्मचारियों ने टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। संस्थान के उप-नर्सिंग अधीक्षक की पहल के बाद टीबी पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए कर्मचारी आगे आने लगे हैं।
केजीएमयू कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक उप-नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने इस वर्ष टीबी के तीन मरीजों को गोद लिया है। इनमें से दो मरीज एमडीआर टीबी के भी हैं। प्रदीप गंगवार ने बताया कि इस मुहिम से कर्मचारी या फिर बाहरी व्यक्ति भी जुड़ सकते हैं।
टीबी के एक मरीज को पोषण युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में करीब 1500 रुपये मासिक खर्च आता है। एमडीआर टीबी के मामले में यह खर्च 2,500 रुपये आता है। जो कर्मी, वेतन से इतना खर्च वहन नहीं कर सकते वे कुछ लोगों के साथ मिलकर एक मरीज को गोद ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसलिए जरूरी है पोषण
केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक टीबी का बैक्टीरिया आबादी के एक बड़े हिस्से में मौजूद है। प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर बैक्टीरिया हमलावर हो जाते हैं। अच्छी इम्युनिटी वालों पर बैक्टीरिया का असर नहीं होता है। इसलिए दवाओं के साथ लोगों को पोषणयुक्त भोजन लेने के लिए कहा जाता है। सरकार, प्रति मरीज पांच सौ रुपये देती है, लेकिन यह रकम पूरी नहीं पड़ती है। इसलिए निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।