{"_id":"6817a00f6365f121010f00a4","slug":"kgmu-tribute-meeting-organized-for-prof-avtar-kishan-vakhlu-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: प्रो वाखलू ने बाल शल्य चिकित्सा के जरिए बच्चों को दी नई जिंदगी, दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: प्रो वाखलू ने बाल शल्य चिकित्सा के जरिए बच्चों को दी नई जिंदगी, दी गई श्रद्धांजलि
Sun, 04 May 2025 11:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 May 2025 11:07 PM IST
सार
केजीएमयू के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवतार किशन वाखलू की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में दिये गए उनके योगदान और व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रो. अवतार किशन वाखलू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केजीएमयू के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवतार किशन वाखलू की याद में रविवार को लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई सहित विभिन्न संस्थानों और अस्पतालों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने एक शिक्षक और चिकित्सक के रूप में प्रो अब अवतार किशन वाखलू से जुड़ी यादें साझा कीं। बताया कि वह हमेशा सर्जरी की सटीकता पर जोर देते थे। उन्होंने सर्जरी से अलग बाल शल्य चिकित्सा विभाग की
विज्ञापन
स्थापना करके नौनिहालों को नई जिंदगी दी। तमाम नौनिहाल जन्म के समय कई तरह की विकृतियों के शिकार हो जाते हैं। इस विभाग की वजह से सर्जरी के जरिए उन्हें ठीक किया जाता है। इस दौरान प्रो वाखलू द्वारा सर्जरी के क्षेत्र में विकसित की गई नई- नई तकनीक और उनके द्वारा इन तकनीक को अपने शिष्यों को सिखाने की तरकीब के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रो बाखलू के पुत्रगण बाल शल्य चिकित्सक डा. आशीष कुमार वाखलू एवं केजीएमयू गठिया रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. अनुपम वाखलू ने एक पिता और शिक्षक के रूप में उनके द्वारा दी गई सीख को साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में अटल विहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीव कुमार मिश्र, केजीएमयू की कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, विभागाध्यक्ष प्रो जेडी रावत, प्रो डी हिमांशु, प्रो जीपी सिंह, प्रो संजय खत्री, प्रो समीर मिश्रा, प्रो अपुल गोयल, डा. गीता, डा. अर्चना, अक्षय वाखलू,आदित्य वाखलू आदि मौजूद रहे।