फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu to start dialysis unit soon.

केजीएमयू में शुरू होगी डायलिसिस यूनिट

Thu, 30 Oct 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
kgmu to start dialysis unit soon.

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में दीपावली बाद डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


शताब्दी अस्पताल में यह नई यूनिट बनाई गई है। सोमवार को यूनिट में लगी मशीनों का ट्रायल लिया गया।

गुर्दा रोग विशेषज्ञों के संतुष्ट न होने के कारण एक बार फिर ट्रायल लिया जाएगा।

24 मशीनों वाली इस यूनिट के चलने से केजीएमयू गुर्दा प्रत्यारोपण करने के मामले में एक कदम और नजदीक हो जाएगा।

एक मशीन से होगी शुरुआत

kgmu to start dialysis unit soon.

दीपावली बाद यूनिट की शुरुआत एक मशीन से की जाएगी। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के बाद यह प्रदेश की दूसरी डायलिसिस यूनिट होगी जहां एक साथ 24 मशीनों से मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

रेडियोडायग्नोसिस विभाग की एचओडी बनी डॉ. नीरा कोहली
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के एचओडी का पद डॉ. नीरा कोहली ने सोमवार को संभाल लिया।

अभी तक वे प्रतिनियुक्ति पर डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में कार्यरत थीं। डॉ. रागिनी सिंह के वीआरएस लेने के बाद डॉ. कोहली को वापस बुलाया गया है।

सोमवार को प्रो. रविकांत ने उनकेसाथ बैठक की और विभाग की सुविधा को सुदृढ़ करने में सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed